फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   देश के लिए युद्ध लड़ने वाले वीर सैनिकों को किया सम्मानित

देश के लिए युद्ध लड़ने वाले वीर सैनिकों को किया सम्मानित

Sun, 28 Jan 2018 10:00 PM IST
Updated Sun, 28 Jan 2018 10:00 PM IST
विज्ञापन
देश के लिए युद्ध लड़ने वाले वीर सैनिकों को किया सम्मानित
बैजरो। पहल सामाजिक संस्था की ओर से गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में वीर सैनिकों और गढ़वाल की लोक संस्कृति को आगे बढ़ाने के लिए महिला मंगल दलों को सम्मानित किया गया। साथ ही 20 दिव्यांग जरूरतमंद बच्चों को कंबल वितरित किए गए।
विज्ञापन

पहल संस्था की ओर से बैजरो में आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि डा. सजय भट्ट ने वर्ष 1962, 65 और 71 के युद्ध में प्रतिभाग करने वाले चार वीर सैनिकों जोत सिंह नेगी, मनबर सिंह, जगदीश सिंह, ख्यात सिंह को शाल और प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर सैनिक जोत सिंह नेगी ने अपने युद्ध के स्मरण सुनाकर दर्शकों में देश भक्ति का जज्बा भरा।
विज्ञापन

इसके बाद महिला मंगल दलों ने गढ़वाली लोक संस्कृति पर आधारित सांस्कृतिक प्रतियोगिता में अपनी प्रस्तुतियों से समा बांधा। निर्णायकों द्वारा दिए गए अंकों के आधार पर मटेला को उनके देश भक्ति गीत धन धन रे वीर जवान बार्डर मां दियाई जान..की प्रस्तुति के लिए प्रथम स्थान दिया गया। ग्राम बंगार ने दूसरा और ग्राम नौगांव ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। प्राथमिक विद्यालय की बालिकाओं के गढ़वाली गीत चैता की चैत्वाली पर आधारित नृत्य ने दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। इस अवसर पर संस्था की ओर से 20 दिव्यांग बच्चों को कंबल वितरित किए गए। कार्यक्रम में संस्था के उत्तराखंड प्रभारी विनोद नेगी, बुद्धि सिंह रावत, रोशन सिंह, विनोद गुसाईं, नागेंद्र शर्मा व दीप्ति प्रकाश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


-फोटो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed