{"_id":"59fa008a4f1c1bda538ba3f3","slug":"181509556362-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिवपुर गांव में झोपड़ी तोड़ने पर महिलाओं ने काटा हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिवपुर गांव में झोपड़ी तोड़ने पर महिलाओं ने काटा हंगामा
Updated Wed, 01 Nov 2017 10:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटद्वार। शिवपुर ग्राम पंचायत में एक महिला के घर का सामान बाहर फेंकने और झोपड़ी तोड़ने की घटना पर गांव की महिलाओं ने जमकर हंगामा काटा। महिला ने पुलिस प्रशासन पर आरोप लगाया कि वह उनकी मदद के बजाय दूसरे पक्ष को शह दे रहा है। शाम को महिलाएं कोतवाली पहुंचीं और झोपड़ी तोड़ने और महिला को धमकाने वाले के खिलाफ तहरीर दी। चेतावनी दी है कि यदि महिला को परेशान किया गया तो वे तहसील और कोतवाली में जुलूस निकालकर प्रदर्शन करेंगी।
बुधवार शाम को शिवपुर गांव में जयहिंद संगठन की अध्यक्ष विनीता चौधरी और राधा देवी की अगुवाई में महिलाएं कोतवाली पहुंची। महिलाओं ने शिवपुर की जोमती देवी की झोपड़ी तोड़ने और उसे धमकाने वाले के खिलाफ कार्रवाई न किए जाने पर नाराजगी प्रकट की। महिलाओं ने पीड़िता की ओर से पुलिस को तहरीर दी। कहा कि शिवपुर में विधवा महिला जोमती देवी कई साल से झोपड़ी बनाकर रह रही है। कुछ दिन पूर्व एक व्यक्ति कुछ लोगों के साथ आया और झोपड़ी के अंदर का सारा सामान बाहर फेंक दिया। कहा कि आरोपी ने उसकी झोपड़ी के साथ ही रसोई और गोशाला को भी ध्वस्त कर दिया। पुलिस कर्मियों से शिकायत की तो उन्होंने कोई कार्रवाई नहीं की। इससे पूर्व महिलाओं ने गांव में जमकर हंगामा किया और झोपड़ी तोड़ने वाले के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।