{"_id":"59d121554f1c1b9e538b51e0","slug":"181506877781-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दशहरे की छुट्टी समाप्त, यात्रियों में बस के लिए मारामारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दशहरे की छुट्टी समाप्त, यात्रियों में बस के लिए मारामारी
Updated Sun, 01 Oct 2017 10:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कोटद्वार। दशहरे की छुट्टियां और शादियों के मुहूर्त समाप्त होने के कारण रविवार को यात्रियों की भीड़ बढ़ गई। इसके कारण मैदानी क्षेत्रों को जाने वाली रोडवेज की बसों मेंम सीटों के लिए मारामारी लगी रही। रोडवेज प्रशासन को भी यात्रियों की सुविधा के लिए मशक्कत करनी पड़ी। रोडवेज ने दिल्ली रूट पर 21 बसों के अलावा छह बसें अतिरिक्त लगानी पड़ी, तब जाकर यात्रियों की भीड़ कम हुई।
कोटद्वार रोडवेज डिपो के आरएम वीके सैनी ने बताया कि रविवार को यात्रियों की भीड़ अधिक होने के कारण उनके लिए व्यवस्थाएं बनाने के लिए दिल्ली रूट के लिए कोटद्वार डिपो की कुल 27 बसों का संचालन किया गया।