फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   केदारनाथ धाम की आपतिजनक फोटो पोस्ट करने की तीखी निंदा

केदारनाथ धाम की आपतिजनक फोटो पोस्ट करने की तीखी निंदा

Mon, 10 Jul 2017 10:47 PM IST
Updated Mon, 10 Jul 2017 10:47 PM IST
विज्ञापन
केदारनाथ धाम की आपतिजनक फोटो पोस्ट करने की तीखी निंदा

विज्ञापन
लैसडौन। विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल की यहां हुई संयुक्त बैठक में सतपुली में एक धर्म विशेष के किशोर द्वारा आपत्तिजनक फोटो फेसबुक में डालने की तीखी निंदा की गई। कहा कि यह समाज में नफरत फैलाने और धार्मिक भावनाओं को भड़काने का प्रयास है। कहा कि आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए, जिससे इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो सके। बैठक में कोटद्वार के लाल पुल के निकट मंदिर को तोड़े जाने के मामले में वन विभाग की भूमिका पर सवाल उठाते हुए दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई।

लैंसडौन लोअर बाजार में हुई बैठक की अध्यक्षता कोटद्वार के संदीप डबराल ने की। बैठक में सतपुली की घटना की निंदा की गई। कहा कि यह शरारत नफरत फैलाने और धार्मिक भावनाएं भड़काने के उद्देश्य से की गई है। बैठक में कोटद्वार के लालपुल पर बने मंदिर को डीएफओ द्वारा तुड़वाए जाने के मामले में उनके खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग करते हुए एक ज्ञापन मुख्यमंत्री को भेजा गया। बैठक में बजरंग दल के संयोजक शिवप्रकाश रावत, दिनेश नौटियाल, कपिल अरोड़ा, आशीष कुमार, सचिन रावत, मनोज भंडारी, नरेंद्र कंडारी, सुरेंद्र वेदी, मनोज कुमार, राजकुमार, भरत वाधवा व मनीष जखवाल आदि ने विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed