फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   18 thousand tear escaped from the pockettear escaped from the pocket

वृद्ध की जेब से 18 हजार छीनकर फरार

Sun, 14 Aug 2016 10:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला काोटद्वार
ब्यूरो/अमर उजाला काोटद्वार Updated Sun, 14 Aug 2016 10:23 PM IST
विज्ञापन

कोटद्वार। बदरीनाथ मार्ग स्थित एक दुकान में फोन रिचार्ज करवा रहे वृद्ध की जेब से एक टप्पेबाज 18 हजार रुपये निकालकर फरार हो गया। वृद्ध और दुकानदार समेत कई लोगों ने शोर मचाया, लेकिन टप्पेबाज देखते ही देखते आंखों से ओझल हो गया। लोगों ने घटना की जानकारी कोतवाली पुलिस को दी। लेकिन उससे पहले टप्पेबाज फरार हो गया। कुछ लोगों ने टप्पेबाज का पीछा भी किया, लेकिन वह हाथ नहीं आया। निराश वृद्ध बिना पुलिस को तहरीर दिए घर लौट गया।

विज्ञापन

 दुकानदार स्वामी आशुतोष ने बताया कि रविवार दोपहर करीब 11 बजे एक वृद्ध उनकी दुकान में मोबाइल रिचार्ज करवाने आए थे। इसी बीच एक युवक अचानक कहीं से आया और वृद्ध की कमीज वाली जेब से पैसे झपट कर फरार हो गया। वृद्ध के चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के लोगों ने उसका पीछा भी किया, लेकिन वह हाथ नहीं आया। निराश वृद्ध ने बताया कि वह झंडाचौक स्थित एटीएम से पैसे निकालकर आ रहे थे। युवक तभी से उसका पीछा कर रहा था। शहर में लूटपाट और टप्पेबाजी की बढ़ती घटनाओं पर नागरिकों ने चिंता जताई है। लोगों का कहना है कि अपराधियों में पुलिस, प्रशासन को कतई खौफ नहीं रह गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed