फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   17th Garhwal Gaurav Senani Samiti pays tribute to the martyrs

17वीं गढ़वाल गौरव सेनानी समिति ने शहीदों को दी श्रद्धांजलि

Tue, 19 Oct 2021 06:48 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 19 Oct 2021 06:48 PM IST
विज्ञापन
17th Garhwal Gaurav Senani Samiti pays tribute to the martyrs
17वीं गढ़वाल गौरव सेनानी समिति की बैठक में कश्मीर के पुंछ सेक्टर में शहीद सूबेदार अजय रौतेला, सिपाही विक्रम सिंह और सिपाही योगंबर सिंह समेत सभी शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। मंगलवार को समिति के अध्यक्ष कैप्टन श्रीधर प्रसाद केष्टवाल (से.नि.) की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की गई। वक्ताओं ने कहा कि शहीद सूबेदार अजय रौतेला सच्चे देशभक्त, ईमानदार और यूनिट के कर्मठ सूबेदार थे। वह 81 मोर्टार कोर्स क्वालीफाइड थे। इस कारण उनकी तैनाती कश्मीर के पुंछ सेक्टर में की गई थी। वह कारगिल की लड़ाई में भी शामिल रहे। बैठक में समिति के उपाध्यक्ष कैप्टन सतेंद्र सिंह नेगी (से.नि.), सचिव नरेंद्र सिंह, दयानंद भट्ट, आलम सिंह, रघुवीर सिंह, दर्शन सिंह, भारत भूषण बलूनी, जगदीश प्रसाद जखमोला आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed