फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   पोस्टमार्टम रिपोर्ट नहीं मिलने पर लोगों ने बेस अस्पताल में काटा हंगामा

पोस्टमार्टम रिपोर्ट नहीं मिलने पर लोगों ने बेस अस्पताल में काटा हंगामा

Sun, 19 May 2019 10:47 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 19 May 2019 10:47 PM IST
विज्ञापन
पोस्टमार्टम रिपोर्ट नहीं मिलने पर लोगों ने बेस अस्पताल में काटा हंगामा
कोटद्वार। 14 मई को काशीरामपुर तल्ला निवासी विवाहिता वर्षा शर्मा की ससुराल में संदिग्ध हालात में मौत के मामले में परिजनों और क्षेत्रवासियों ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट नहीं देने पर बेस अस्पताल में जमकर हंगामा काटा। उन्होंने अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए सीएमएस का घेराव किया। करीब दो घंटे तक चले आंदोलन के बाद अस्पताल प्रबंधन द्वारा पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट सौंपने के बाद लोग शांत हुए।
विज्ञापन

रविवार को सिताबपुर की पार्षद गायत्री भट्ट के नेतृत्व में मृतका वर्षा शर्मा के पिता व भाई के साथ बड़ी संख्या में सिताबपुर के लोग पहले कोतवाली पहुंचे। उन्होंने पुलिस से वर्षा के ससुरालियों को गिरफ्तार नहीं करने का आरोप लगाया। पुलिस द्वारा अस्पताल से उन्हें पोस्टमार्टम रिपोर्ट नहीं दिए जाने की बात पर लोग आक्रोशित होकर बेस अस्पताल में पहुंच गए। उन्होंने अस्पताल की इमरजेंसी के सामने हंगामा शुरू कर दिया। आक्रोशित लोगों ने इमरजेंसी से डाक्टर सहित स्वास्थ्य कर्मियों को बाहर कर दिया और अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी के साथ प्रदर्शन शुरू कर दिया। इसके बाद बेस अस्पताल के सीएमएस डा. आरएस चौहान के पहुंचने पर लोगों ने उनका घेराव कर दिया। डा. चौहान ने बताया कि पोस्टमार्टम की रिपोर्ट तैयार होने पर एक सप्ताह का समय लगता है, ऐसे में किसी ने उनके पास आकर शीघ्र रिपोर्ट देने को नहीं कहा। उन्होंने लोगों को एक घंटे के अंदर पोस्टमार्टम रिपोर्ट पुलिस को सौंपने का आश्वासन दिया। इस पर लोग शांत हुए और इमरजेंसी के बाहर धरने पर बैठ गए। करीब एक घंटे के बाद सीएमएस द्वारा पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट सौंपे जाने पर लोग वापस लौटे।
विज्ञापन

मृतका वर्षा के भाई राजेश रावत ने कहा कि उसकी बहन का विवाह 2009 में काशीरामपुर तल्ला निवासी अमित शर्मा के साथ हुई था। विवाह के कुछ साल बाद बच्चा नहीं होने पर आए दिन उसकी बहन के साथ गाली-गलौच, लड़ाई-झगड़ा और मानसिक रूप से परेशान किया जाने लगा। मंगलवार को ससुरालियों ने उसकी मौत की जानकारी दी। उसने बहन के ससुरालियों पर उसकी बहन की हत्या करने का आरोप लगाते हुए पुलिस से बहन के सास और ससुर के खिलाफ भी कार्रवाई करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर मृतका वर्षा की माता लीलावती, पिता दर्शन सिंह रावत, पार्षद गायत्री भट्ट, मंजू जखमोला, रंजना रावत, शशिबाला केष्टवाल, प्रीति सिंह, बबली देवी, मुन्नी देवी, सरोज पोखरियाल, लक्ष्मी देवी, सरोज रावत, कुसुम रावत, सुनीता पंत, सुमित्रा रावत व आशा बिष्ट आदि मौजूद थे।

-फोटो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed