फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   एसडीएम ने संयुक्त टीम के साथ लिया आपदा प्रभावित क्षेत्रों का जायजा

एसडीएम ने संयुक्त टीम के साथ लिया आपदा प्रभावित क्षेत्रों का जायजा

Mon, 22 Apr 2019 10:07 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 22 Apr 2019 10:07 PM IST
विज्ञापन
एसडीएम ने संयुक्त टीम के साथ लिया आपदा प्रभावित क्षेत्रों का जायजा
कोटद्वार। एसडीएम मनीष कुमार सिंह ने मानसून की तैयारियों को लेकर सिंचाई विभाग और वन विभाग की संयुक्त टीम के साथ आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया। उन्होंने विभागों को आपदा प्रभावित क्षेत्रों में आवश्यकतानुसार कार्य योजना तैयार करने के निर्देश दिए, ताकि बरसात में आबादी क्षेत्रों में होने वाले नुकसान को रोका जा सके। इस मौके पर नदियों को चैनलाइज करने पर मुख्य फोकस रहा।
विज्ञापन

सोमवार को एसडीएम मनीष कुमार सिंह ने सिंचाई विभाग और वन विभाग की संयुक्त टीम के साथ खोह, मालन और सुखरौ, पनियाली गदेरे के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया। उन्होंने वन क्षेत्र के अंतर्गत आपदा रोकने के लिए बनाई जाने वाली योजनाओं में आपसी तालमेल बिठाकर कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने वन विभाग के अधिकारियों से कहा कि यदि विभाग स्वयं कार्य करा सकता है तो ठीक है, यदि विभाग को कार्य करवाने में दिक्कत है तो वह सिंचाई विभाग के अधिकारियों से वार्ता कर समस्याओं का निदान कर सकते हैं। उन्होंने नदियों के तटीय इलाकों में निवास कर रही आबादी को बाढ़ के नुकसान से बचाने के लिए बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में नदियों को चैनलाइज करने, रिवर ट्रेनिंग, एकल प्रबंधन का कार्य करवाने और सुरक्षा दीवारें बनाने के लिए प्राक्कलन तैयार कर शासन को भेजने के निर्देश दिए। इस मौके पर मालन, सुखरौ, खोह नदी में चैनलाइज के प्वाइंट्स भी चिह्नित किए गए। संयुक्त टीम में सिंचाई विभाग के एसडीओ सीपी भट्ट, जेई केके राज, प्रशांत चौहान, चिंटू कुमार, कौशिद अली, मनीष कुमार, वन विभाग से कोटद्वार के रेंज अधिकारी किशोर नौटियाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed