{"_id":"5bc4cbeabdec22699072b816","slug":"171539623914-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिन दहाड़े एक सिरफिरे ने बच्चे पर किया जानलेवा हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिन दहाड़े एक सिरफिरे ने बच्चे पर किया जानलेवा हमला
Updated Mon, 15 Oct 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
कोटद्वार। शहर के व्यस्ततम नजीबाबाद चौराहे पर दिन दहाड़े सिरफिरे ने एक बच्चे पर ब्लेड से जानलेवा हमला कर दिया। बच्चे ने किसी प्रकार भागकर जान बचाई। लहूलुहान हालत में बच्चे को उनके परिजनों ने राजकीय बेस अस्पताल में भर्ती कराया। सिरफिरे द्वारा दिन दहाड़े बच्चे पर जानलेवा हमला करने के बाद बाजार में घूमने से लोग डरे हुए हैं। उन्होंने आरोपी को गिरप्तार करने की मांग की है।
सोमवार दोपहर दो बजे नजीबाबाद रोड काशीरामपुर मल्ला निवासी मोहम्मद नन्नू का 12 वर्षीय पुुत्र फैजान सब्जी मंडी में फल की ठेली लगाने वाले अपने जीजा को खाना देने आया हुआ था। वह खाना देकर चौराहे से अपनी साइकिल से जा रहा था। तभी अचानक उसके सामने एक व्यक्ति आ खड़ा हुआ। इससे पहले बच्चा कुछ समझ पाता सिरफिरे ने बच्चे पर ब्लेड से हमला कर दिया। बच्चे के सिर पर गहरा घाव हुआ है। उसने भाग कर घर पहुंचा। परिजन उसको राजकीय बेस अस्पताल में लेकर गए। अस्पताल में फैजान ने उसका नाम सूर्यनगर निवासी इरशाद बताया। इरशाद के परिजनों ने बताया कि वह पहले भी कई लोगों पर हमला कर चुका है। शिकायत के बाद भी पुलिस उसे नहीं पकड़ रही है। अस्पताल के डाक्टर अरविंद जैन ने बताया कि बच्चे के सिर पर टांके लगा दिए गए हैं। बच्चे की हालत खतरे से बाहर है। उधर, सीओ जेआर जोशी ने बताया कि उनकी संज्ञान में बच्चे पर हमले का मामला नहीं है। शिकायत आने पर कार्रवाई की जाएगी।
- फोटो