{"_id":"5b8d6af742c7924670024814","slug":"171535994615-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो पक्षों में मारपीट में एक घायल, बेस अस्पताल में भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो पक्षों में मारपीट में एक घायल, बेस अस्पताल में भर्ती
Updated Mon, 03 Sep 2018 10:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटद्वार। रविवार देर शाम निम्बूचौड़-मवाकोट मार्ग पर दो पक्षों में हुई मारपीट में एक व्यक्ति घायल हो गया है, उसे यहां बेस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल की पत्नी की ओर से कोतवाली पुलिस को घटनाक्रम की तहरीर देते हुए दो लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर दी है। घायल युवक धुमाकोट थाने का पुलिस कर्मी बताया जा रहा है, जो निंबूचौड़ में अपने परिचित के यहां आया हुआ था। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
प्रभारी कोतवाल राकेंद्र कठैत ने बताया कि निंबूचौड़ में एक पुलिस कर्मी के साथ मारपीट की सूचना थाने में आई थी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को कोटद्वार अस्पताल में भर्ती कराया गया। सोमवार सुबह घायल की पत्नी बनीता निवासी लक्सर जिला हरिद्वार की ओर से पुलिस में घटनाक्रम की नामजद तहरीर आई है, जिसके आधार पर जांच की जा रही है। तहरीर में कहा गया है कि निम्बूचौड़ चौराहे के समीप कुछ लोगों ने उसके पति
के साथ मारपीट की। घटनाक्रम में विनोद और दिनेश को नामजद किया गया है। पुलिस ने बताया कि घायल पुष्पांकर पुत्र स्व. खुशाल सिंह पुलिस का सिपाही है। जो धुमाकोट थाने में तैनात था, अनुपस्थित होने के कारण उसे पौड़ी लाइन हाजिर किया गया है। बताया जा रहा है कि रविवार शाम को वह लक्सर से कोटद्वार आया, जहां वह थोड़ी देर के लिए निंबूचौड़ में अपने परिचित के चला गया। वापसी में उनके साथ मारपीट की घटना हुई है।
विज्ञापन
उधर, निम्बूचौड़ निवासी विनोद रावत ने बताया कि वह घटनाक्रम की तहरीर कोटद्वार थाने में देने के लिए गया था, लेकिन पुलिस ने तहरीर नहीं ली। जिसके कारण उन्होंने अपनी तहरीर सीधे एसएसपी पौड़ी को फैक्स कर दी है। उन्होंने पूरे घटनाक्रम को नाटकीय बताया। कहा कि प्रधानपति होने के नाते रविवार देर शाम वह गांव में एक दंपत्ति के बीच झगड़ा सुलटाने गए थे। रात को लौटते वक्त निम्बूचौड़-मवाकोट मार्ग पर एक व्यक्ति नशे की हालत में बाइक समेत सड़क पर पड़ा था। कहा कि जैसे ही उन्होंने बाइक सवार को उठाने का प्रयास किया, बाइक सवार ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। वहां से गुजर रहे कुछ लोगों ने बीच-बचाव किया। उन्होंने रात को ही वह मामले की तहरीर लेकर कोतवाली पहुंचे, लेकिन उनकी तहरीर नहीं ली गई।
फोटो