{"_id":"5b8c17ad42c792464b1c649d","slug":"171535907757-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आठ दिन से विद्यालय बंद, 161 बच्चे बैठे हैं घर पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आठ दिन से विद्यालय बंद, 161 बच्चे बैठे हैं घर पर
Updated Sun, 02 Sep 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटद्वार। शिक्षा विभाग की लापरवाही का खामियाजा राजकीय प्राथमिक विद्यालय कौड़िया के 161 नौनिहाल झेल रहे हैं। विद्यालय में आठ दिन से बाढ़ का मलबा भरा हुआ है। इस कारण बच्चे घर पर बैठे हैं। अभिभावक बच्चों की शिक्षा की अन्य स्कूल में व्यवस्था बनाने की मांग कर रहे हैं, लेकिन विभागीय अधिकारी बच्चों की शिक्षा को लेकर गंभीर नहीं हैं।
गत 25 अगस्त को क्षेत्र में हुई भारी बारिश से पनियाली गदेरे में आए उफान के चलते प्राथमिक विद्यालय कौड़िया में मलबा भर गया था। यहां एक सप्ताह बाद भी ताले लटके हुए हैं। स्कूल में अध्ययनरत 161 छात्र-छात्राओं की अन्य विद्यालय में शिक्षा की व्यवस्था नहीं की गई है। बच्चे घर पर बैठने के लिए मजबूर हैं, जिससे उनकी पढ़ाई चौपट हो गई है।
स्थानीय ग्रामीण जगदीश प्रसाद, विजय सिंह व अनिल कुमार ने शिक्षा विभाग पर बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि शिक्षा विभाग और प्रशासन को विद्यालय के आपदा से प्रभावित होने के बारे में अवगत कराया गया था, लेकिन अभी तक पूरा मलबा नहीं हटाया जा सका है। विद्यालय बंद होने से बच्चों का पठन-पाठन चौपट है। सुस्त गति से चल रहे सफाई के कारण बच्चों की शिक्षा प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन
उधर, दुुगड्डा ब्लाक के उपशिक्षा अधिकारी अभिषेक शुक्ला ने बताया कि विद्यालय की सफाई का कार्य नगर निगम को दिया गया है। विद्यालय की सफाई का कार्य जैसे ही पूरा होगा, विद्यालय को शुरू कर दिया जाएगा।
-फोटो