फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   वन कमियों ने सुखरो और मालन नदी में मारा छापा, हड़कंप-compat

वन कमियों ने सुखरो और मालन नदी में मारा छापा, हड़कंप-compat

Wed, 08 Aug 2018 10:52 PM IST
Updated Wed, 08 Aug 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
वन कमियों ने सुखरो और मालन नदी में मारा छापा, हड़कंप-compat
कोटद्वार। लैंसडौन वन प्रभाग ने अवैध खनन पर लगाम लगाने को मंगलवार मध्य रात्रि को सुखरो और मालन नदी में छापा मारा। टीम को देख खननकारी नदी से भाग खड़े हुए। वन कर्मियों ने खनन सामग्री से भरी चार ट्रैक्टर ट्रालियां सीज कर दी। मंगलवार रात 12 बजे लैंसडौन वन प्रभाग के डीएफओ वैभव कुमार के नेतृत्व में कोटद्वार रेंज के वन कर्मियों ने अवैध खनन में लगे खननकारियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सुखरौ और मालन नदी में छापे मारे। इससे खननकारियों में भगदड़ मच गई। वन कर्मियों ने सुखरौ से दो और मालन नदी में खनन में लगे दो ट्रैक्टरों को मय ट्राली पकड़ लिया। वन कर्मियों को करीब देखकर ट्रैक्टर चालक वाहन छोड़कर भाग खड़े हुए। वन कर्मी चारों ट्रालियों को रेंज कार्यालय ले आए। कोटद्वार रेंज अधिकारी आरपी पंत ने बताया कि सुुखरौ और मालन नदी में पकड़ी गई चारों टैक्टर ट्रालियों को सीज कर दिया है। नदी में अवैध रूप से खनन कर रहे लोगों को बक्शा नहीं जाएगा। टीम में वन दरोगा याकूब अली, भूपेंद्र सिंह बिष्ट, कैलाश चंद काला, संगीत, राहुल चमोली, देवमंणी पांडे, बचन सिंह, डबल सिंह, भूपेंद्र रौतेला, राकेश बिष्ट आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed