फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   सुखरो पुल और सड़क की सुरक्षा के लिए शुरू हुआ कार्य

सुखरो पुल और सड़क की सुरक्षा के लिए शुरू हुआ कार्य

Tue, 07 Aug 2018 11:04 PM IST
Updated Tue, 07 Aug 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
सुखरो पुल और सड़क की सुरक्षा के लिए शुरू हुआ कार्य
कोटद्वार। आखिरकार राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग ने सुखरो नदी के उफान से खतरे में आए सड़क और पुल की सुध ले ही ली। मंगलवार सुबह विभाग ने नदी के उफान से भू कटाव के स्थान पर नए कट्टों को भरकर लगाना शुरू कर दिया है। साथ ही सड़क धंसाव के खतरे को देखते हुए वहां लाल झंडी लगाकर वाहनों के लिए सुरक्षित रास्ता बना दिया है।
विज्ञापन

रविवार को पर्वतीय क्षेत्रों में हुई तेज बारिश के चलते सुखरो नदी उफान पर थी। इसके कारण राष्ट्रीय राजमार्ग पर पुल के पास सड़क पर कटाव हो गया था। सड़क की सुरक्षा में लगाए गए रेत से भरे कट्टे भी बह गए थे और पुल पर खतरा मंडराने लगा था। उमर उजाला ने सोमवार के अंक में ‘सुखरो से पुल और सड़क बहने का खतरा’ शीर्षक के साथ खबर को प्रमुखता के साथ प्रकाशित किया गया। तब जाकर राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग के अधिकारी हरकत में आए और सोमवार से सड़क पर सुरक्षा कार्य शुरू कर दिए।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी विजय ध्यानी, रविंद्र बिष्ट व राधेश्याम देवरानी ने कहा कि राष्ट्रीय राजमार्ग पर नीचे से नदी के कटाव के चलते खतरा बना हुआ था। कई बार विभाग को सूचना देने के बाद भी विभाग इस पर काम नहीं कर रहा था। अमर उजाला में खबर प्रकाशित होने के बार राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग ने सड़क सुरक्षा के कार्य शुरू कर दिए हैं। उन्होंने इसके लिए पत्र का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन


-फोटो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed