{"_id":"5af5d4194f1c1be9408b4819","slug":"171526060057-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार खाई में गिरी, चालक की मौत, चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार खाई में गिरी, चालक की मौत, चार घायल
Updated Fri, 11 May 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धुमाकोट। धुमाकोट-भौन मार्ग पर शुक्रवार शाम करीब चार बजे एक कार के गहरी खाई में गिरने से चालक की मौत हो गई। कार में सवार चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। सूचना मिलते ही पुलिस फोर्स और स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंचे और राहत बचाव कार्य चलाया।
धुमाकोट के उपनिरीक्षक आशाराम नौटियाल ने बताया कि शुक्रवार शाम को एक कार धुमाकोट से भौन जा रही थी। अचानक कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। कार चालक विपिन कुमार सोनी (27) की मौके पर ही मौत हो गई। विपिन सोनी राजकीय आयुर्वेदिक अस्पताल भौन में फार्मेसिस्ट के पद पर तैनात थे। हादसे में धनपाल सिंह पुत्र होशियार सिंह, संजय सिंह पुत्र प्रेम सिंह, हर्ष सिंह पुत्र चंदन सिंह तीनों निवासी ग्राम पाली भौन और कमल सिंह पुत्र ध्रुव सिंह निवासी कुरण देवप्रयाग गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने बताया कि मृतक और घायलों के परिजनों को सूचना भिजवा दी गई है। उनके पहुंचने का इंतजार किया जा रहा है।