फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   विज्ञान प्रदर्शनी मेला में छात्रों ने दिया वैज्ञानिक सोच का परिचय

विज्ञान प्रदर्शनी मेला में छात्रों ने दिया वैज्ञानिक सोच का परिचय

Mon, 07 May 2018 10:40 PM IST
Updated Mon, 07 May 2018 10:40 PM IST
विज्ञापन
विज्ञान प्रदर्शनी मेला में छात्रों ने दिया वैज्ञानिक सोच का परिचय
कोटद्वार। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग ने समाज सेवा एवं शिक्षा समिति के सहयोग से कोटद्वार के जीजीआईसी में तीन दिवसीय विज्ञान प्रदर्शनी मेला लगाया। इसमें दुगड्डा ब्लाक के विभिन्न विद्यालयों के बच्चों ने विज्ञान के मॉडल बनाकर वैज्ञानिक सोच का परिचय दिया। बच्चों ने चित्रकला प्रतियोगिता में रंगों के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
विज्ञापन

सोमवार को बदरीनाथ मार्ग स्थित जीजीआईसी प्रांगण में आयोजित विज्ञान प्रदर्शनी मेले का लोक साहित्य एवं सांस्कृतिक मंच के अध्यक्ष समाजसेवी सत्यप्रकाश थपलियाल, गणेशमणि त्रिपाठी और पंकज भाटिया ने शुभारंभ किया। उन्होंने क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा पर्यावरण, जल संरक्षण, पवन ऊर्जा, जल ऊर्जा, सौर ऊर्जा आदि विषयों पर बनाए गए मॉडलों का अवलोकन किया। इस अवसर पर आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता में छात्रों ने जल संरक्षण और उत्तराखंड की प्राकृतिक संपदा को रंगों के माध्यम से उकेरने का सफल प्रयास किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर कार्यक्रम अध्यक्ष दीपक शर्मा, संस्था उपाध्यक्ष पूूर्णानंद गोस्वामी, रवि कुकसाल, महेंद्र राणा, करन डोगरा व रूपेंद्र नेगी आदि मौजूद थे। समारोह का संचालन शिक्षिका रेनू गौड़ ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


-फोटो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed