{"_id":"5acba0654f1c1b596b8b4971","slug":"171523294309-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवी मंदिर का ट्यूबवेल फुंका, पेयजल किल्लत से लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवी मंदिर का ट्यूबवेल फुंका, पेयजल किल्लत से लोग परेशान
Updated Mon, 09 Apr 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटद्वार। देवी मंदिर स्थित ट्यूबवेल की मोटर फुंकने से सुखरौ पट्टी के पांच ग्राम पंचायतों में पेयजल संकट गहरा गया है। हालांकि जल संस्थान ने सिताबपुर ट्यूबवेल से इंटर कनेक्टिविटी कर पेयजल आपूर्ति शुरू कर दी है, लेकिन पर्याप्त मात्रा में लोगों को पेयजल उपलब्ध नहीं होने कारण उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
रविवार रात को देवी मंदिर स्थित ट्यूबवेल में अचानक खराबी आ गई, जिससे सोमवार सुबह ग्राम पंचायत बालासौड़, हरसिंहपुर, कौड़िया, शिब्बूनगर और पदमपुर में पेयजल आपूर्ति ठप हो गई। लोगों ने विभाग के अधिकारियों से फोन पर संपर्क साधा, तो पता चला देवी मंदिर का महत्वपूूर्ण ट्यूबवेल की मोटर फुंक गई है।
ग्राम पंचायत बालासौड़ के उप प्रधान विजय ध्यानी, गणेेश डबराल, पातीराम ध्यानी, राजाराम अंथवाल ने जलसंस्थान पर ट्यूबवेल की देखरेख में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया। उधर, जलसंस्थान के जेई बीएस रावत ने कहा कि फिलहाल क्षेत्र में पेयजल उपलब्ध कराने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की गई है। दो दिन के अंदर ट्यूबवेल को उपभोक्ताओं के लिए चालू कर दिया जाएगा।