फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   सर्किल रेट बढ़ाने पर भड़की यूकेडी, नगर निगम का विरोध जारी

सर्किल रेट बढ़ाने पर भड़की यूकेडी, नगर निगम का विरोध जारी

Sat, 13 Jan 2018 10:42 PM IST
Updated Sat, 13 Jan 2018 10:42 PM IST
विज्ञापन
सर्किल रेट बढ़ाने पर भड़की यूकेडी, नगर निगम का विरोध जारी
कोटद्वार। भाबर की 35 ग्राम पंचायतों के 73 गांवों को मिलाकर नगर निगम बनाने के विरोध में उत्तराखंड क्रांति दल ने शनिवार को भी नंदपुर और कलालघाटी पटवारी चौकियों में धरना-प्रदर्शन किया। यूकेडी ने सर्किल रेट बढ़ाने और विधायक निधि की धनराशि में बढ़ोतरी का विरोध किया। कहा कि सर्किल रेट बढ़ने का फायदा भूमाफिया को होगा। जरूरतमंद लोगों को घर बनाने के लिए जमीन खरीदनी महंगी होती जा रही है।
विज्ञापन

यूकेडी के संरक्षक डा. शक्तिशैल कपरवाण ने कहा कि राज्य सरकार और नेता चुनाव में उन्हें मदद करने वाले बिल्डर्स और भूमाफिया के साथ खड़े नजर आ रहे हैं। भाबर के गांवों को जनभावनाओं के विपरीत जबरन नगर निगम में मिलाने की घोषणा और अधिसूचना इस बात की तस्दीक कर रही है। कहा कि भाजपा सरकार को कोटद्वार और भाबर की चिलरखाल-लालढांग मार्ग निर्माण, जिला निर्माण, पेयजल, आपदा प्रबंधन, सिंचाई और नहरों से जुड़ी ज्वलंत समस्याएं नजर नहीं आ रही हैं। गत वर्ष चार अगस्त को आई दैवी आपदा से क्षतिग्रस्त सड़कों, पेयजल लाइनों, सिंचाई नहरों, बाढ़ सुरक्षा इंतजामों के लिए बजट की व्यवस्था नहीं की गई है, केवल गांवों का वजूद खत्म करने पर फोकस किया गया है।
विज्ञापन

धरना-प्रदर्शन में यूकेडी के जिलाध्यक्ष जगदीपक सिंह रावत, बालम सिंह नेगी, पुष्कर सिंह रावत, दर्शन सिंह रावत, ओमप्रकाश, हरीश जोशी, सुषमा, बीना बिष्ट, देवेंद्र नेगी, मगन सिंह गुसाईं, सुखबीर सिंह, आशा नेगी, मधूसूदन नौटियाल, आरती नेगी व भोपाल नेगी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed