{"_id":"59fca1ad4f1c1b71548ba8c5","slug":"171509728685-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हैप्पी होम के बच्चों ने निबंध में दी उतराखंड की धरोहर की जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हैप्पी होम के बच्चों ने निबंध में दी उतराखंड की धरोहर की जानकारी
Updated Fri, 03 Nov 2017 10:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटद्वार। अमर उजाला की ओर से आयोजित उत्तराखंड उदय महोत्सव के तहत शुक्रवार को कोटद्वार के हैप्पी होम स्कूल में निबंध प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने उत्तराखंड की सांस्कृतिक, प्राकृतिक और पौराणिक धरोहरों की जानकारी दी। विजेताओं को विद्यालय की प्रधानाचार्य शालिनी सिंह द्वारा प्रमाणपत्र दिए गए।
जौनपुर स्थित विद्यालय प्रांगण में आयोजित निबंध प्रतियोगिता में करीब 50 सीनियर छात्र-छात्राओं ने प्रगति की ओर बढ़ते उत्तराखंड के कदम, उत्तराखंड के पर्यटन स्थल, हमारा उत्तराखंड विषय निबंध लिखा। निबंध में बच्चों ने उत्तराखंड के पहनावे, गहने, लोक संस्कृति को दर्शाने का भी प्रयास किया। कुछ ने उत्तराखंड के प्रसिद्ध तीर्थ स्थल केदारनाथ और बदरीनाथ की महत्ता पर लिखा। निर्णायक शिक्षक मोहित बिंजोला और विभा धूलिया द्वारा दिए गए अंकों के आधार पर हिंदी निबंध प्रतियोगिता में कक्षा 11 की साक्षी नेगी ने प्रथम, गुंजन बिष्ट ने द्वितीय और निखिल नेगी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। अंग्रेजी निबंध प्रतियोगिता में कक्षा 11 की खुशी ने पहला, कक्षा नौ की निकिता खरक्वाल ने दूसरा और कक्षा 11 की महजबी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। प्रबंधक अमित राज सिंह ने बताया कि विद्यालय में एक नवंबर से प्रार्थना सभा में उत्तराखंड के सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। यह सिलसिला उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस तक जारी रहेगा।