फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   नगर निगम से ग्रामीणों के छीन जाएंगे अधिकार

नगर निगम से ग्रामीणों के छीन जाएंगे अधिकार

Tue, 10 Oct 2017 10:19 PM IST
Updated Tue, 10 Oct 2017 10:19 PM IST
विज्ञापन
नगर निगम से ग्रामीणों के छीन जाएंगे अधिकार
कोटद्वार। उत्तराखंड क्रांति दल ने नगर निगम के विरोध में और जनता से जुड़ी कई समस्याओं को हल करने की मांग को लेकर मंगलवार को चौथे दिन कोटद्वार तहसील में धरना-प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने नगर निगम का शासनादेश वापस नहीं लेने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है। कहा कि भाजपा के नेताओं ने अपने स्वार्थ के लिए कोटद्वार के ग्रामीण अंचलों को नगर निगम में मिलाया है। इसका खामियाजा ग्रामीणों और काश्तकारों को झेलना पड़ेगा।
विज्ञापन

मंगलवार को तहसील परिसर में पार्टी के केंद्रीय संरक्षक डॉ. शक्तिशैल कपरवाण की अगुवाई में धरना-प्रदर्शन किया गया। डॉ. कपरवाण ने ‘तानाशाही हटाओ, भाबर बचाओ’, ‘नगर निगम हटाओ, गांव बचाओ’ के नारे के साथ प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने प्रदेश सरकार पर जन विरोधी नीतियां अपनाने और नगर निगम को जबरन थोपने का आरोप लगाया। कहा कि सरकार ग्रामीणों की समस्याओं को तो सुलझा नहीं पा रही हैं, उलटा ग्रामीणों पर जबरन नगर निगम थोप रही है। कहा कि सरकार को नगर निगम न बनाकर ग्रामीण क्षेत्रों में आ रही समस्याओं को सुलझाना चाहिए। उन्होंने कहा कि नगर पालिका का क्षेत्र सीमित होने के पश्चात भी कूड़ा निस्तारण, सीवर लाइन, फुटपाथ और पार्किंग आदि की व्यवस्था नहीं है। ऐसे में पालिका का विस्तारीकरण करने पर ग्राम पंचायतों को मिलने वाली सभी सुविधाओं से वंचित होना पड़ेगा। यूकेडी ने चिल्लरखाल-लालढांग मोटर मार्ग का निर्माण करने, रामनगर मोटर मार्ग बनाने और कोटद्वार को जिला बनाने की मांग की है। कहा कि मांगों को जल्द पूरा न करने पर उग्र आंदोलन के लिए विवश होना पड़ेगा। इस दौरान प्रदर्शन में उक्रांद जिला अध्यक्ष जगदीपक सिंह रावत, मुकेश देवरानी, नंदन सिंह रावत, मुकेश ध्यानी, जगमोहन सिंह, अर्जुन सिंह, शंकर कुमार, महेंद्र सिंह, गुलाब सिंह, गुलाब सिंह,मनोहर गुसाईं, हरीश द्विवेदी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


फोटो समाचार-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed