फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   काउंसिलिंग में बात न बनने पर दहेज उत्पीड़न के तीन मुकदमे दर्ज

काउंसिलिंग में बात न बनने पर दहेज उत्पीड़न के तीन मुकदमे दर्ज

Wed, 12 Jul 2017 10:23 PM IST
Updated Wed, 12 Jul 2017 10:23 PM IST
विज्ञापन
काउंसिलिंग में बात न बनने पर दहेज उत्पीड़न के तीन मुकदमे दर्ज
कोटद्वार (ब्यूरो)। महिला हेल्प डेस्क और पुलिस क्षेत्राधिकारी के निर्देशन में चल रही काउंसिलिंग में बात न सुलझने पर बुधवार को कोटद्वार कोतवाली में दहेज उत्पीड़न के तीन मुकदमे दर्ज किए गए हैं। इन तीनों मामलों में काउंसिलिंग कर परिवारों में उत्पन्न विवाद को सुलझाने का प्रयास पुलिस की ओर से चल रहा था।
विज्ञापन

कोतवाल उत्तम सिंह जिमिवाल ने बताया कि कोटद्वार के ध्रुवपुर गांव की निवासी अनीता देवी पत्नी दिनेश बड़थ्वाल ने अपने पति के खिलाफ दहेज उत्पीड़न और मारपीट का मुकदमा दर्ज कराया है। बताया कि अनीता का विवाह 20 मई, 2017 को हुआ था। विवाह के बाद ही पति उसके साथ मारपीट के साथ ही दहेज के लिए उत्पीड़न करने लगा। शादी के दो माह भी पूरे नहीं हुए थे। पुलिस की ओर से इस मामले में पति-पत्नी की काउंसिलिंग के प्रयास किए गए। लेकिन बात न बनने पर बुधवार को मुकदमा दर्ज करने के आदेश दे दिए गए।
विज्ञापन

दूसरा मामले में आमपड़ाव निवासी विवाहिता रसीला पत्नी अबरार अहमद ने अपने पति, सास जरीना बानो, ससुर अताह मोहम्मद, देवर शहनवाज निवासी गंगानगर राजस्थान के खिलाफ मारपीट और दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज कराया है। रसीला ने बताया कि उसका विवाह 27 मई, 2016 को हुआ था। विवाह के बाद से ससुराल वाले उसके मायके वालों से दो लाख रुपये और कार की डिमांड करने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीसरा मामला कोटद्वार पटेल नगर निवासी अंजलि ने अपने पति मनीष वर्मा, सास आशा रानी, ममेरा ससुर सुधीर कुमार के खिलाफ दहेज उत्पीड़न, मारपीट का केस दर्ज कराया है। ममेरा ससुर पर छेड़छाड़ के प्रयास का केस अलग से दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार अंजलि के ससुराली कर्नाटक प्रांत के बंगलुरू शहर के साउथ ब्लाक के निवासी हैं। इस मामले में भी पुलिस की ओर से संबंधित पक्षों की काउंसिलिंग कराई गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed