फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   16th Garhwal Rifles won the Garhwal Cup football tournament by defeating Doon City FC.

Kotdwar News: दून सिटी एफसी को हराकर 16वीं गढ़वाल राइफल्स ने जीता गढ़वाल कप फुटबाल टूर्नामेंट

Sun, 12 Jan 2025 10:19 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jan 2025 10:19 PM IST
विज्ञापन
16th Garhwal Rifles won the Garhwal Cup football tournament by defeating Doon City FC.
कोटद्वार। स्व. शशीधर भट्ट खेल संस्था की ओर से राजकीय स्पोर्ट्स स्टेडियम कोटद्वार में चल रहा 70वां गढ़वाल कप फुटबाल टूर्नामेंट 16वीं गढ़वाल राइफल्स ने जीत लिया। रविवार को खेले गए संघर्षपूर्ण फाइनल मुकाबले में गढ़वाल राइफल्स ने दून सिटी एफसी को हराया। गोल्डन बूट का अवार्ड गढ़वाल राइफल्स के खिलाड़ी एंजिल रावत को मिला। एंजिल ने टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा सात गोल किए।
विज्ञापन

फाइनल का उद्घाटन मुख्य अतिथि होटल व्यवसायी चांद मौला बख्श ने दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। फाइनल मुकाबले में गढ़वाल राइफल्स की ओर से एंजिल रावत ने पहले हाफ के छठे मिनट में पहला गोल दागकर अपनी टीम को 1-0 की बढ़त दिलाई। दूसरे हाफ के 80वें मिनट में एंजिल रावत ने दूसरा गोल दागकर अपनी टीम को 2-0 की बढ़त दिलाई। दूसरे हाफ के 87वें मिनट में दून सिटी के स्नेहिल क्षेत्री ने गोल दागकर मुकाबले को 2-1 के अंतर पर ला दिया। अंत में गढ़वाल राइफल्स ने 2-1 के अंतर से टूर्नामेंट अपने नाम किया।
विज्ञापन

रोहित, शिवम, प्रकाश, रितिक नेगी रेफरी रहे। मेहरबान नेगी, तरुण इष्टवाल और सुधीर बहुगुणा ने कमेंट्री की। समापन समारोह में मुख्य अतिथि और खेल संस्था के पदाधिकारियों ने विजेता टीम 16वीं गढ़वाल राइफल्स को एक लाख रुपये का चेक व ट्राॅफी और उपविजेता टीम दून सिटी एफसी को 51 हजार का चेक व ट्राॅफी भेंटकर सम्मानित किया। संस्था के अध्यक्ष अरुण भट्ट ने प्रतियोगिता के सफल संचालन में सहयोग देने वालों का आभार व्यक्त किया। जिला फुटबाल एसोसिएशन पौड़ी के सचिव सुनील रावत, सूबेदार मेजर शैलेंद्र मोहन बिष्ट, कर्नल चंद्रीपाल पटवाल (रि.), गोपाल जसोला, हरीश वर्मा, धीरेंद्र कंडारी, सिद्धार्थ उनियाल, अतुल भट्ट, भगवंत सिंह गुसाईं, पीजी कॉलेज के प्राचार्य प्रो. डीएस नेगी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed