{"_id":"5bb4f53f867a5570e735c3bf","slug":"161538585919-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेल दिवस पर आयोजित हुई विभिन्न प्रतियोगिताएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेल दिवस पर आयोजित हुई विभिन्न प्रतियोगिताएं
Updated Wed, 03 Oct 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सतपुली। नगर पंचायत सतपुली स्थित राजकीय बालिका उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय के मैदान में खेल दिवस का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया।
विद्यालय में आयोजित खेल प्रतियोगिताओं का शुभारंभ मुख्य अतिथि सचिव जिला विधिक प्राधिकरण जयेंद्र सिंह और विशिष्ट अतिथि सुंदर सिंह चौहान ने संयुक्त रूप से किया। इस मौके पर 100 मीटर दौड़, लंबी कूद, गोला फेंक, खो-खो और भाषण प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। समापन पर मुख्य अतिथि ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। पुष्पा लिंगवाल की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में कानूनगो सूर्यप्रकाश भट्ट, उप राजस्व निरीक्षक अतुल बलोधी, किशोर रौतेला, अरविंद निराला, मालिकराज डोबरियाल, विनोद चौहान, अनीता रावत, ऋतु रावत, मीनू आदि मौजूद रहे। संचालन पुष्पेंद्र राणा ने किया।