फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   एनएसएस के स्थापना दिवस पर लिया स्वच्छता का संकल्प

एनएसएस के स्थापना दिवस पर लिया स्वच्छता का संकल्प

Mon, 24 Sep 2018 11:44 PM IST
Updated Mon, 24 Sep 2018 11:44 PM IST
विज्ञापन
एनएसएस के स्थापना दिवस पर लिया स्वच्छता का संकल्प
कोटद्वार/किशनपुर/जयहरीखाल। राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) का स्थापना दिवस नगर और आसपास के क्षेत्रों में धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर विभिन्न विद्यालयों के स्वयंसेवी छात्र-छात्राओं ने रैली निकाल कर लोगों को अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखने की अपील की। इस मौके पर विद्यालयों में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

सोमवार को जीजीआईसी कोटद्वार में एनएसएस के जिला संयोजक पुष्कर सिंह नेगी ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने कहा कि एनएसएस का मूलमंत्र महात्मा गांधी और स्वामी विवेकानंद के आदर्शों को आत्मसात कर समाज सेवा करना है। रैली नगर के मुख्य मार्गों से होते हुए वापस विद्यालय पहुंचकर संपन्न हुई। रैली में जीजीआईसी कोटद्वार, आर्य कन्या इंटर कालेज, मेहरबान सिंह कंडारी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज के स्वयंसेवी छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। स्वयंसेवी छात्राओं ने स्वच्छता और बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ पर नाटक प्रस्तुत किया। इस मौके पर प्रधानाचार्य सुरेखा बिष्ट, रेनू नेगी, मनीष मधवाल, महेंद्र अग्रवाल, सत्यप्रकाश थपलियाल, प्रेमलाल खंतवाल व कर्नल बीवी ध्यानी आदि ने विचार रखे। संचालन कार्यक्रम अधिकारी रेनू गौड़ और अलका बिष्ट ने संयुक्त रूप से किया।
विज्ञापन

उधर, सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज जानकीनगर में एनएसएस प्रभारी राजन कुमार शर्मा ने स्वयंसेवियों को कर्तव्यों एवं लक्ष्य का बोध कराया। भाषण प्रतियोगिता में मोहित, नमन व अनन्या द्विवेदी ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य हरिराज सिंह चौहान, प्रबंधक राजेंद्र प्रसाद जखमोला, अनिल भटनागर, अनिल कोटनाला, हरीश चंद्र, प्रकाश चंद्र, रोहित बलोदी आदि मौजूद रहे। दूसरी ओर, एमकेवीएन स्कूल कण्वघाटी में आयोजित कार्यक्रम में विद्यालय के प्रबंध निदेशक प्रकाश चंद्र कोठारी ने स्वयंसेवियों को समाज सेवा में योगदान देने और नशे से दूर रहने का आह्वान किया। इस मौके पर विद्यालय की शिक्षा निदेशक सिंधू कोठारी, प्रधानाचार्य आरती कंडवाल, कार्यक्रम अधिकारी सूरज सिंह रमोला, प्रशासक विपिन जदली व समन्वयक विपिन सिंह रावत आदि मौजूद रहे। जीआईसी कण्वघाटी में कार्यक्रम अधिकारी रमाकांत कुकरेती ने एनएसएस के महत्व और इतिहास पर प्रकाश डाला। इस मौके पर सिद्धार्थ रावत, महेश चंद्र रनवार, राकेश मोहन ध्यानी, कुलदीप नेगी व मंजू नेगी आदि मौजूद रहे। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय जयहरीखाल में आयोजित कार्यक्रम में डा. आरके सिंह ने स्वयंसेवियों को स्वच्छता की शपथ दिलाई। इस मौके पर इतिहास विभाग के विभागाध्यक्ष ने डा. संजय कुमार, प्रभारी प्राचार्य डा. एएन सिंह, डा. अंजू थपलियाल, अनूप कुमार, जितेंद्र कुमार, छात्रसंघ अध्यक्ष आशीष रावत, छात्रा प्रतिनिधि अमृता रौतेला व कोषाध्यक्ष पंकज रमोला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


धूमधाम से मनाया एनएसएस का स्थापना दिवस
कोटद्वार। जीआईसी कुंभीचौड़ में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) का स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर स्वयंसेवी छात्र-छात्राओं ने विद्यालय परिसर, संपर्क मार्गो और प्राकृतिक जल स्रोतों की सफाई की।

विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष रंजना रावत, सनेह चौकी प्रभारी अशोक सिरस्वाल, प्रधानाचार्य/कार्यक्रम प्रभारी सुनील मधवाल ने किया। कार्यक्रम में स्वयंसेवियों ने गढ़वाली, राजस्थानी, पंजाबी आदि लोक संस्कृतियों की छटा बिखेरी। इस मौके पर विक्रम सिंह रावत, वीरेंद्र कुमार, अरविंद कुमार, गजेंद्र सिंह कोठिया, पूनम पांथरी, कृष्ण कुमार वर्मा, राज्यवर्द्धन बुड़ाकोटी, अयोध्या प्रसाद शर्मा, सुरेश सिंह, आलोक गुप्ता, कमलेश्वर प्रसाद, यशोदा नैथानी, कीर्तिराम कोठारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed