{"_id":"5b86d46a42c79246382cfed1","slug":"161535562858-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुखरो नदी की बाढ़ से बचाव के लिए तहसील में गरजे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुखरो नदी की बाढ़ से बचाव के लिए तहसील में गरजे लोग
Updated Wed, 29 Aug 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
कोटद्वार। सुखरो नदी का पानी घरों में घुसने से परेशान ध्रुवपुर, पदमपुर और सिमलचौड़ के लोगों ने तहसील पर प्रदर्शन किया। उन्होंने सुखरो नदी के पानी की रोकथाम किए जाने की मांग की। ऐसा नहीं होने पर आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी।
बुधवार को जलभराव से परेशान ग्रामीण तहसील पहुंचे। उन्होंने एसडीएम कार्यालय के समक्ष प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी के साथ प्रदर्शन किया। इस अवसर पर ग्रामीणों ने प्रशासन पर उनकी अनदेखी का आरोप लगाया। कहा कि सुखरो नदी में उफान के कारण 25 अगस्त को सुखरो नदी का पानी ध्रुवपुर गैस गोदाम वाली रोड से होते हुए सिमलचौड़ तक लोगों के घरों में घुस गया था। समय रहते इसका ट्रीटमेंट नहीं किया गया, तो तबाही मच सकती है। इस अवसर पर चंद्रप्रकाश जदली, संजय कुमार, आनंद सिंह रावत, अजय पुरोहित, वेद प्रकाश, रमेश जखमोला, सुनील जखवाल, गुड्डी देवी, राकेश बिष्ट, विनोद कुमार, प्रमोद कुमार, माया रावत, पूनम देवी, गोदांबरी देवी, सतेश्वरी देवी, धनवीर सिंह चौहान, सोनिया असवाल आदि मौजूद थे।