फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   विश्व पर्यावरण दिवस पर लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प

विश्व पर्यावरण दिवस पर लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प

Tue, 05 Jun 2018 10:47 PM IST
Updated Tue, 05 Jun 2018 10:47 PM IST
विज्ञापन
विश्व पर्यावरण दिवस पर लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प
कोटद्वार। विश्व पर्यावरण दिवस पर विभिन्न संस्थाओं ने पौधरोपण, रैली और गोष्ठियों के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
विज्ञापन

मंगलवार को राजकीय महाविद्यालय कोटद्वार के एनसीसी कैडेट्स ने क्षेत्र में जागरूकता रैली निकाली और महाविद्यालय परिसर में पौधरोपण कर लोगों को जागरूक किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डा. एमएस रौतेला, एनसीसी ऑफिसर ले. डा. प्रीति कुमारी आदि मौजूद थे। राष्ट्रीय वन विद्यार्थी के छात्र छात्राओं ने महाविद्यालय परिसर में उगी लैंटाना की झाड़ियों की सफाई की। लैंसडौन वन प्रभाग की कोटद्वार रेंज के सहयोग से वाल ऑफ काइंडनेस संस्था ने पनियाली परिसर, हर्बल गार्डन, नक्षत्र वाटिका, पुलिंडा रोड में सफाई की। उन्होंने प्लास्टिक कचरा एकत्र कर नगर पालिका को सौंपा। इस अवसर पर वाल ऑफ काइंडनेस के संस्थापक मनोज नेगी, रेंज अधिकारी एसपी कंडवाल आदि मौजूद थे। बाल भारती पब्लिक स्कूल में पर्यावरण पर गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें प्रधानाचार्य गिरिराज सिंह रावत ने लोगों से अधिक संख्या में पौधों का रोपण करने का आह्वान किया। भूमि संरक्षण वन प्रभाग लैंसडौन की मटियाली रेंज में पौधरोपण करने के बाद गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें रेंज अधिकारी आरपी पंत ने लोगों को पर्यावरण में संतुलन बैठाए रखने के लिए प्लास्टिक और पॉलीथिन का प्रयोग नहीं करने की अपील की। राजकीय इंटर कालेज कुंभीचौड़ के एनएसएस के छात्रों ने कार्यक्रम अधिकारी सुनील प्रकाश मधवाल के नेतृत्व में रैली निकाली। स्वयंसेवियों ने लोगों को रैली के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। बीईएल में उपमहाप्रबंधक अनुराग शर्मा के नेतृत्व में कर्मचारियों और अधिकारियों ने 100 पौधों का रोपण किया। भगवंत ग्लोबल यूनिवर्सिटी में विश्वविद्यालय के कुल सचिव डा. जयंती प्रसाद नौटियाल ने विश्वविद्यालय के प्राध्यापकों एवं कर्मचारियों को अपने आसपास के क्षेत्रों में पौधरोपण करने के लिए प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के डीन मोहित मिश्रा व प्रो. डा. इंदू माहेश्वरी आदि मौजूद थे।
यमकेश्वर में महायोगी गुरु गोरखनाथ महाविद्यालय बिथ्याणी में कार्यरत कर्मचारियों ने पौधरोपण किया। उन्होंने आम, पपीता, नींबू आदि के पौधे रोपने के साथ ही अधिक से अधिक पौधे लगाने और पॉलिथीन का उपयोग नहीं करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर प्राचार्य डा. आफताब अहमद, डा. उमेश त्यागी, मानेंद्र सिंह बिष्ट, संजय रतूड़ी, राम सिंह सामंत, विनय कुमार पांडे आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

धुमाकोट में विश्व पर्यावरण दिवस पर थानसिंह रावत राजकीय डिग्री कॉलेज नैनीडांडा पटोटिया में जागरूकता गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें वाणिज्य संकाय विभागाध्यक्ष डा. राजपाल सिंह रावत ने पर्यावरण संरक्षण पर बल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

लैंसडौन में आदर्श कुमार शर्मा के नेतृत्व में भूमि संरक्षण वन प्रभाग, लैंसडौन वन प्रभाग रेंज, कालागढ़ रिजर्व टाइगर के सौजन्य से जीजीआईसी की छात्राओं ने नगर के कई स्थलों पर जनजागरूकता रैली निकाल कर लोगों से वनों व वन्य जीव जंतुओं को बचाने की अपील की।

दुगड्डा में ब्रिज ऑफ होप संस्था और वन विभाग को संयुक्त रूप से पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। संस्था की कोआर्डिनेटर शालिनी सिंह और छात्र छात्राओं ने नगर क्षेत्र में जागरूकता रैली निकाली।
इस अवसर पर रेंज अधिकारी किशोर कुमार नौटियाल व वन दरोगा अनिल देवलाल आदि मौजूद थे।

फोटो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed