{"_id":"59f758f34f1c1bd8538b9e73","slug":"161509382387-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आवाज सुनो पहाड़ों की, टेंलेंट शो का डीडी नेशनल पर हुआ प्रसारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आवाज सुनो पहाड़ों की, टेंलेंट शो का डीडी नेशनल पर हुआ प्रसारण
Updated Mon, 30 Oct 2017 10:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धुमाकोट। शारदा स्वर संगम की ओर से उत्तराखंड की सांस्कृतिक, धार्मिक परंपराओं, पहाड़ के रीति रिवाज, पर्यटन और पलायन पर केंद्रित ‘आवाज सुनो पहाड़ों की’ टैलेंट शो गीत व संगीत के प्रथम एपीसोड का प्रसारण डीडी इंडिया चैनल पर गत रविवार को किया गया। इस कार्यक्रम को उत्तराखंड की जनता की ओर से सराहा गया।
शारदा स्वर संगम के निर्देशक व टैलेंट शो के निर्माता निर्देशक नरेंद्र रौथाण ने बताया कि पहाड़ में रह रहे और यहां के प्रवासी लोगों को अपनी संस्कृति के प्रति लगाव रखने और जागरूकता के लिए यह प्रयास किया गया है। अभी 26 एपीसोड प्रसारित होंगे, जिनका प्रत्येक रविवार को सुबह 9 बजे प्रसारण होगा। पहला ऑडिशन दिल्ली के मधुबन चौक स्थित टैक्निया ऑडिटोरियम में हुआ, जिसमें पर्वतीय जिलों सहित देश-विदेश में रह रहे विभिन्न आयु वर्ग के प्रतिभागियों ने भाग लिया। इस टैलेंट शो के जरिए पर्वतीय क्षेत्र से नगरों, महानगरों में पलायन कर चुकी प्रतिभाओं को खोजकर उन्हें राष्ट्रीय मंच प्रदान कर प्रतिभा को निखारने का प्रयास किया जा रहा है।
बताया कि इस कार्यक्रम के जरिए देवभूमि उत्तराखंड की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत को संजोने का बीड़ा उठाया गया है। पहाड़ की समृद्ध विरासत के बावजूद वर्तमान में बढ़ते पलायन से खाली होते गांवों की चिंता भी कार्यक्रम का विषय बने हैं। इस मौके पर केसी पांडे, बीरेंद्र नेगी, रमेश सुंद्रियाल व डीएन थपलियाल आदि मौजूद रहे।