{"_id":"59d1214b4f1c1b9e538b51dd","slug":"161506877771-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने किया वाहन से कुचला हुआ शव बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस ने किया वाहन से कुचला हुआ शव बरामद
Updated Sun, 01 Oct 2017 10:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
दुगड्डा। दुर्गा देवी मंदिर के निकट रविवार को नेशनल हाईवे 534 पर एक युवक का शव मिला है। आशंका जताई जा रही है कि किसी वाहन ने उसे कुचल दिया होगा। पुलिस ने पंचनामा भरने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए कोटद्वार सरकारी अस्पताल में भेज दिया है। नजीबाबाद-बुआखाल राष्ट्रीय राजमार्ग में रविवार को दुगड्डा पुलिस को सूचना मिली कि दुर्गा देवी के निकट एक शव सड़क के किनारे पड़ा हुआ है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। दुगड्डा चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक खजान सिंह ने बताया कि युवक को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मारी है। शव की अभी तक शिनाख्त नहीं हो पाई है। युवक की उम्र करीब 22 साल होगी।