फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   काशीपुर-बुआखाल राष्ट्रीय राजमार्ग पर पुस्ता ढहा, खतरा

काशीपुर-बुआखाल राष्ट्रीय राजमार्ग पर पुस्ता ढहा, खतरा

Sun, 01 Oct 2017 10:39 PM IST
Updated Sun, 01 Oct 2017 10:39 PM IST
विज्ञापन
काशीपुर-बुआखाल राष्ट्रीय राजमार्ग पर पुस्ता ढहा, खतरा

विज्ञापन
बीरोंखाल। बीरोखाल ब्लॉक क्षेत्र में काशीपुर-बुआखाल राष्ट्रीय राजमार्ग पर सफर करने में खतरा बना हुआ है। मार्ग पर मैठाणाघाट बाजार के पास पिछले 14 दिन से सड़क का टूटा पुस्ता दुर्घटना को न्योता दे रहा है। शिकायत किए जाने के बावजूद विभाग पुस्ता निर्माण को लेकर लापरवाह बना हुआ है। लोग जान जोखिम में डालकर सफर कर रहे हैं।
16 सितंबर को क्षेत्र में हुई भीषण बारिश में काशीपुर-बुआखाल राष्ट्रीय राजमार्ग पर मैठाणाधाट बाजार के पास सड़क के नीचे पुस्ता ढह गया था। जिसके चलते मार्ग तंग हो गया है। आधी सड़क कटने से बस, ट्रक, टेैंकर और अन्य वाहन निकालने में चालकों दिक्कत हो रही है। हर समय हादसे का अंदेशा बना रहता है।
विज्ञापन

स्थानीय व्यापारी मनवर सिंह, शाकांबर सिंह, प्रधान पुष्कर सिंह ने राजमार्ग विभाग पर क्षेत्र वासियों के जीवन से खिलवाड़ करने का आरोप लगाया है। कहा कि पिछले 14 दिनों से मार्ग पर खतरा बना हुआ है। कभी भी बड़ी दुर्घटना हो सकती है, लेकिन विभाग जानबूझ कर हाथ पर हाथ धरे बैठा है। उन्होंने शीघ्र पुस्ते की मरम्मत नहीं किए जाने पर आंदोलन की चेतावनी दी। उधर, राष्ट्रीय राजमार्ग धुमाकोट के जेई प्रदीप लखेड़ा ने बताया कि उन्हें पुस्ता ढहने की जानकारी है। शीघ्र पुस्ते का निर्माण शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed