{"_id":"59947b7d4f1c1bee5b8b46e3","slug":"161502903165-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सारे जहां से अच्छा हिंदोस्तां हमारा...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सारे जहां से अच्छा हिंदोस्तां हमारा...
Updated Wed, 16 Aug 2017 10:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटद्वार/दुगड्डा/धुमाकोट। क्षेत्र में स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया। सरकारी और गैर सरकारी कार्यालयों में ध्वजारोहण किया गया। वहीं विभिन्न विद्यालयों में देश भक्ति से जुड़े सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही।
कोटद्वार के पैरा मेडिकल संस्थान (डीपीएमआई) में बतौर मुख्य अतिथि विमला देवी मैठाणी ने ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर संस्थान के छात्र-छात्राओं ने सारे जहां से अच्छा हिंदोस्तां हमारा.., रंग दे बसंती चोला... आदि देशभक्ति के गीतों पर प्रस्तुति दी। इस अवसर पर डा. विजय मैठाणी, संस्थान की प्राचार्य अंजना मैठाणी, अनिल गैरोला, उमेश चंद्र डबराल, हिमानी व अब्दुल अलीम आदि मौजूद थे। महर्षि विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल में प्रधानाचार्य अर्चना शर्मा के नेतृत्व में छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। वरिष्ठ नागरिक संगठन ने लालपुर के एक बारात घर मेें ध्वजारोहण करने के बाद राष्ट्रीय गान किया। अमर शहीद विकलांग एवं नेत्रहीन संस्थान में तिरंगा फहराया गया। यूकेडी ने दुर्गापुर स्थित कार्यालय में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। हैप्पी चिल्ड्रन एकेडमी में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। लैंसडौन वन प्रभाग की कोटद्वार रेंज में रेंज अधिकारी एसपी कंडवाल ने ध्वजारोहण किया। राजकीय प्राथमिक विद्यालय झवांणा में प्रधानाध्यापिका आशा नेगी ने ध्वजारोहण किया। जीआईसी कुंभीचौड़ के एनएसएस स्वयंसेवियों ने विद्यालय के संपर्क मार्गों पर सफाई अभियान चलाया। राजकीय महाविद्यालय में एनसीसी अधिकारी डा. प्रति कुमारी के नेतृत्व में कैडेटों ने शानदार परेड का प्रदर्शन किया।
दुगड्डा में स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में पालिकाध्यक्ष दीपक बडोला ने ध्वजारोहण किया। सेंधीखाल में क्षेत्रीय विधायक दिलीप रावत ने सरस्वती शिशु विद्या मंदिर और जीआईसी सेंधीखाल में आयोजित स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम में शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
धुमाकोट में तहसील, ब्लॉक कार्यालय सहित सभी विभागों के कार्यालयों अन्य संस्थानों में ध्वजारोहण के साथ राष्ट्रीय गान गाया गया। राजकीय डिग्री कॉलेज नैनीडांडा पटोटिया में ध्वजारोहण व राष्ट्रगान के बाद प्राचार्य डा. डीडी जोशी ने कॉलेज परिसर में नवनिर्मित शौर्य दीवार का लोकार्पण किया।
-फोटो