फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   16 seniors honored

16 वरिष्ठ नागरिकों को किया सम्मानित

Sat, 01 Oct 2016 10:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला काोटद्वार
ब्यूरो/अमर उजाला काोटद्वार Updated Sat, 01 Oct 2016 10:27 PM IST
विज्ञापन
16 seniors honored
सम्‍ममान - फोटो : अमर उजाला

कोटद्वार। अंतरराष्ट्रीय वरिष्ठ नागरिक दिवस पर वरिष्ठ नागरिक संगठन की ओर से आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि स्वास्थ्य मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी ने कहा कि संगठन वरिष्ठ नागरिकों के लिए बेहतर कार्य कर रहा है। इस उत्कृष्ट कार्य को सफल बनाने के लिए यदि संगठन कोई भी प्रोजेक्ट शासन को भेजता है तो उसमें वह पूरा सहयोग करेंगे। इस मौके पर संगठन की ओर से 80 बसंत देख चुके 16 वरिष्ठ नागरिकों को सम्मानित किया गया।

विज्ञापन

गोविंद नगर स्थित एक वेडिंग प्वाइंट में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि पूरे विश्व में वरिष्ठ नागरिक किसी न किसी समस्या से जूझ रहे हैं। ऐसे में कोटद्वार का वरिष्ठ नागरिक संगठन जिस प्रकार से बुजुर्गों के लिए सेवा भाव से कार्य कर रहा है, वह अंधेरे में दिया जलाने जैसा है। उन्होंने वरिष्ठ नागरिकों से अपने अनुभव के आधार पर युवाओं को भी शिक्षा व खेल एवं सरकारी नौकरियों के लिए प्रशिक्षण देने का आह्वान किया। मंत्री ने आश्वासन दिया कि इस प्रकार के कार्य के लिए संगठन की ओर से जो भी प्रस्ताव शासन मिलेंगे, उसे पूरा कराने में वह पूरा सहयोग देंगे।
विज्ञापन

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संगठन के महासचिव कैप्टन पीएल खंतवाल (रिटा.) ने कहा कि बदलते परिवेश में आज वरिष्ठ नागरिक अपने आप को उपेक्षित महसूस कर रहे हैं, इसलिए संगठन वरिष्ठ नागरिकों को उनका सम्मान दिलाने के लिए हर तरह से प्रयासरत हैं। इस मौके पर मुख्य अतिथि ने 80 वर्ष पूरे करने वाले भगवान सिंह, चक्रधर कुकरेती, गोविंद सिंह बिष्ट, ईश्वर चंद्र, जगदीश प्रसाद गौड़, कन्हैया लाल अग्रवाल, पंछीराम पंत, तोताराम देवरानी, लक्ष्मी नारायण चावला, चंडी प्रसाद कुकरेती, आलम सिंह नेगी, गोविंद सिंह रावत, नरेंद्र कुमार गुप्ता, पृथ्वी सिंह रावत, शशिप्रभा रावत व डा. रामप्रसाद ध्यानी को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में संगठन के अध्यक्ष पूर्व डीआईजी जयेंद्र नेगी ने आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा बताई। कार्यक्रम में पुष्कर सिंह गुसांई, रघुवीर सिंह रावत, श्रीकृष्ण सिंघानिया, एमएम उपाध्याय आदि मौजूद थे।             
विज्ञापन
विज्ञापन


फोटो समाचार

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed