फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   मोदी जी के नेतृत्व में देश को मिली नई दिशा: तीरथ सिंह रावत

मोदी जी के नेतृत्व में देश को मिली नई दिशा: तीरथ सिंह रावत

Wed, 12 Jun 2019 10:44 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 12 Jun 2019 10:44 PM IST
विज्ञापन
मोदी जी के नेतृत्व में देश को मिली नई दिशा: तीरथ सिंह रावत
यमकेश्वर। गढ़वाल सांसद तीरथ सिंह रावत ने बुधवार को यमकेश्वर ब्लाक के विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण कर लोकसभा चुनाव में जीत के लिए जनता का आभार जताया। उन्होंने कहा कि मोदी जी के नेतृत्व में देश को नई दिशा मिली है, जिसका लोहा भारत ने ही नहीं, पूरे विश्व ने भी माना है। हमें क्षेत्र की समस्याओं को दूर करने के लिए मिलकर कार्य करना होगा।
विज्ञापन

बुधवार को सांसद तीरथ सिंह रावत ने र्स्वागाश्रम से अपना भ्रमण कार्यक्रम शुरू किया। इसके बाद वह नीलकंठ पहुंचे। यहां उन्होंने शिव मंदिर में पूजा अर्चना कर क्षेत्र की सुख समृद्धि की कामना की। नीलकंठ में पूजा अर्चना के बाद उन्होंने दिउली, पोखरखाल, मागथा, अमोला, बिथ्याणी में जनसंपर्क किया। वह पंचूर में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पिता आनंद सिंह बिष्ट से मिलने गए। यहां उन्होंने उनको शॉल ओढ़ाकर उनसे आशीर्वाद लिया। पंचूर के बाद ठांगर, कांडी, भृगुखाल, कस्याली, नालीखाल, पौखाल, कांडाखाल व डाडामंडी, मटियाली में जनसंपर्क किया। इस मौके पर उन्होंने लोकसभा चुनाव में जनसमर्थन के लिए जनता को धन्यवाद दिया। उन्होंने क्षेत्र के विकास को हरसंभव कार्य करने का भरोसा दिया। इस मौके पर उनके साथ में यमकेश्वर की विधायक ऋतु खंडूड़ी, जिला सहकारी बैंक के उपाध्यक्ष महावीर कुकरेती, पूर्व जिला पंचायत सदस्य विजय कुमार लखेड़ा, मंडल अध्यक्ष यमकेश्वर विक्रम सिंह रौथाण, पूर्व युवा मोर्चा अध्यक्ष अरविंद सिंह, विधायक प्रतिनिधि विजेंद्र बिष्ट, विधायक प्रतिनिधि मुकेश देवरानी, मनोज नेगी व मनोज सती आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed