{"_id":"5ceeb370bdec2207114c092f","slug":"155914742418-kotdwar-news199","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो दिनों से धधक रहे लैंसडौंन रेंज के जंगल, फायर वाचर झुलसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो दिनों से धधक रहे लैंसडौंन रेंज के जंगल, फायर वाचर झुलसा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुगड्डा। लैंसडौंन वन प्रभाग के अंतर्गत लैंसडौंन रेंज के प्रयासों के बावजूद जंगल पिछले पांच दिनों से धधक रहे हैं। आग बुझाने के प्रयास में एक फायर वाचर भी झुलस गया। वन कर्मचारी आग बुझाने में जुटे हुए हैं, लेकिन अभी तक आग पर काबू नहीं पाया जा सका है। वन विभाग ने जंगल में आग लगाने वाले शरारती तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की चेतावनी दी है।
लैंसडौन रेंज के गुमखाल और फरसुला के जंगलों में मंगलवार शाम को एक बार फिर आग लग गई। देखते ही देखते कई हेक्टेयर वन भूमि में आग फैल गई। जंगल में आग लगने से क्षेत्र में धुंध छा गई। जबकि बुधवार को सीला गांव के निकट आग लगने से वन संपदा को नुकसान हुआ है। आग लगने से क्षेत्र में तपिश बढ़ गई है और पूरा इलाका धुंए के आगोश में है। सूचना पर वन कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाने के प्रयास शुरू कर दिए हैं। अभी तक आग पर काबू नहीं पाया गया है। आग बुझाने के प्रयास में एक फायर वाचर भी झुलस गया।
लैंसडौन रेंज के डिप्टी रेंजर अनुराग जुयाल ने बताया कि वह टीम के साथ बीती रात से क्षेत्र में आग को नियंत्रित करने में जुटे हैं। इस दौरान फरसूला निवासी फायर वाचर मन बहादुर आग से झुलस गया है। कहा कि जंगल में आग लगाने वाले शरारती तत्वों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।