{"_id":"5ccc6e2abdec22078d32e35d","slug":"151556901418-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुगड्डा क्षेत्र के लंगूर गाड़ नदी से बरेली के युवक का शव बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुगड्डा क्षेत्र के लंगूर गाड़ नदी से बरेली के युवक का शव बरामद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
दुगड्डा। दुगड्डा क्षेत्र के हनुमंती-पोखरा मार्ग पर लंगूरगाड नदी से एक युवक का शव बरामद हुआ है। राजस्व पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया ै। पोस्टमार्टम कराने के बाद शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। शव की शिनाख्त यूपी के बरेली जिले के शेरगढ़ क्षेत्र के गांव बिंदा निवासी शिवम कुमार (26) पुत्र सूरजपाल के रूप में हुई है।
पट्टी सीला-2 के राजस्व उपनिरीक्षक प्रमोद पुंडीर ने बताया कि शिवम कुमार रिखणीखाल में बिजली की लाइन बिछाने की योजना पर काम कर रहा था। वह टेक्नीशियन के पद तैनात था। बृहस्पतिवार को शिवम कुमार हनुमंती-पोखरा मार्ग पर स्थित लंगूरगाड नदी में कार धोने के लिए नदी में उतरा था। काफी देर बाद वहां से गुजर रहे लोगों ने उसे नदी में पड़ा देखा और अनहोनी की आशंका में इसकी सूचना राजस्व पुलिस को दी। सूचना पर मृतक का भाई यशपाल चौहान मौके पर पहुंच गया।