फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   मुंशी प्रेमचंद की कहानी बड़े भाई साहब का नाटकीय मंचन

मुंशी प्रेमचंद की कहानी बड़े भाई साहब का नाटकीय मंचन

Mon, 22 Apr 2019 10:06 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 22 Apr 2019 10:06 PM IST
विज्ञापन
मुंशी प्रेमचंद की कहानी बड़े भाई साहब का नाटकीय मंचन
कोटद्वार। अजीम प्रेमजी फाउंडेशन की ओर से मुंशी प्रेमचंद की कहानी बड़े भाई साहब का मंचन किया गया। नाटक के माध्यम से शिक्षकों को शिक्षा में संवाद और नवाचार की संभावनाओं की जानकारी दी गई। बताया कि बेहतर शैक्षिक वातावरण के लिए संवाद की हमेशा से ही महत्वपूर्ण भूमिका रही है। संवाद से जहां सृजन और नवाचार के रास्ते खुलते हैं, वहीं चर्चा और परिचर्चा कर उन्हें क्रियान्वयन करने का मौका मिलता है। कार्यक्रम में कोटद्वार और अन्य ब्लॉकों से आए 80 शिक्षकों ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

रविवार को बीरसी सभागार सुखरो में देर शाम आयोजित कार्यक्रम में फाउंडेशन के समन्वयक संजय नौटियाल ने बताया कि मौअज्जम अली के निर्देशन में बड़े भाई साहब कहानी को नाटक के रूप में तैयार किया गया है। जिसमें उनकी टीम और अन्य साथियों ने अलग-अलग भूमिका निभाई। मौअज्जम अली ने बताया कि मुशी प्रेमचंद ने यह कहानी लगभग सौ वर्ष पूर्व लिखी थी, लेकिन इस कहानी में शिक्षा व्यवस्था का जो चित्र प्रस्तुत किया गया है उसे पढ़कर ऐसा लगता है कि जैसे मानो यह कहानी वर्तमान शिक्षा व्यवस्था पर ही लिखी गई हो। इसमें कहानी और नाटक दोनों के गुण विद्यमान हैं, इस शैली में अभिनेताओं द्वारा कहानी को ज्यों का त्यों पढ़ते हुए इसकी घटनाओं को अभिनीत किया जाता है। इस प्रदर्शन में कहीं-कहीं दृश्यों के मध्य आपनी जुड़ाव बनाने की खातिर कहानी को संवादों में ढाला गया है, यह प्रक्रिया किस्सागोई का एक रुप है। उन्होंने बताया कि फाउंडेशन का उद्देश्य नाट्य विधा से समाज के लोगों को शैक्षिक और सामाजिक सरोकारों के प्रति चिंतन और जागरूक करने का है।
विज्ञापन

इस अवसर पर अलका बिष्ट, हर्षमनी, मोहन सिंह, राजीव थपलियाल, डा. मंजू कपरवाण, नागेंद्र प्रसाद, मुदित शाह, लक्ष्मी नैथानी, हरिचरण चतुर्वेदी, जागृति कुकरेती, पूनम प्रकाश, रिद्धि भट्ट, मोहिनी नौटियाल, जगदंबा प्रसाद, राजेश खत्री, रघुनाथ गुसाईं आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed