{"_id":"5c3381f9bdec2256ee324411","slug":"151546879481-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकार पर बरसे पेयजल निगम कर्मी, बेमियादी कार्य बहिष्कार शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकार पर बरसे पेयजल निगम कर्मी, बेमियादी कार्य बहिष्कार शुरू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटद्वार। तीन माह से वेतन न मिलने से परेशान उत्तराखंड पेयजल निगम कर्मचारी महासंघ ने सोमवार से अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार शुरू कर दिया है। कर्मचारियों की हड़ताल के चलते कोटद्वार में पेयजल निगम की तीनों शाखाओं में कामकाज ठप हो गया है। जल निगम की यांत्रिक शाखा देवीरोड कोटद्वार में हड़ताली कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। उन्होंने शासन को चेताया कि जब तक उनकी मांग नहीं मानी गई, तब तक अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार जारी रखा जाएगा।
सोमवार को उत्तराखंड पेयजल निगम महासंघ के प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर कोटद्वार की तीनों शाखाओं के पेयजल निगम कर्मचारी बेमियादी कार्य बहिष्कार पर चले गए हैं। यांत्रिक शाखा के समक्ष कर्मचारियों ने धरना-प्रदर्शन कर शासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने कहा कि तीन माह से वेतन न मिलने से जहां सेवारत कर्मी परेशान हैं, वहीं सेवानिवृत्त कर्मियों को भी पेंशन नहीं मिली है।
धरना प्रदर्शन की अगुवाई नगर इकाई के अध्यक्ष नागेंद्र सिंह नेगी और सचिव अंकित कंडवाल ने की। धरना-प्रदर्शन में योगेंद्रनाथ, हरीश ध्यानी, प्रदीप बौड़ाई, नवीन प्रसाद, भूपेंद्र सिंह, कल्पना देवी, सुमन देवी, महेश चंद्र, शिशुपाल सिंह, सीताराम, कमला देवी, सूरज मोहन, आशीष बहुगुणा समेत कई सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
-फोटो