{"_id":"5bddda56bdec22696e0e5314","slug":"151541266006-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में तिलधारखाल विद्यालय ने मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में तिलधारखाल विद्यालय ने मारी बाजी
Updated Sat, 03 Nov 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यमकेश्वर। मुस्कान एक पहल संस्था की ओर से इंटर कालेज यमकेश्वर में ब्लाक स्तरीय सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय तिलधारखाल से आयुष बड़थ्वाल तथा आयुष राणा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस प्रतियोगिता में ब्लॉक के 16 विद्यालयों ने प्रतिभाग किया।
इंटर कालेज यमेश्वर में आयोजित सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी यमकेश्वर अमित कोठियाल उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि समय-समय पर बच्चों की योग्यता और ज्ञानवर्धन करने के लिए ऐसी प्रतियोगिताएं आवश्यक हैं। प्रतियोगिता में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय तिलधारखाल से आयुष बडथ्वाल व आयुष राणा प्रथम, इंटर कालेज यमकेश्वर से अंजलि व प्रेरणा द्वितीय और जीआईसी हीराखाल से सलोनी व शुभागनी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। मुख्य अतिथि की ओर से विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरित किए गए।
इस मौके पर विद्यालय के प्रधानाचार्य हर्षवर्धन परिन्दयाल, मुस्कान एक पहल के संस्थापक मधुसूदन बलूनी, राजेश्वर कुकरेती, अभिषेक कुकरेती व प्रशांत बडोला आदि मौजूद थे।