फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   पूर्ण मनोयोग और समर्पण से कार्य करें शिक्षक: हरक सिंह

पूर्ण मनोयोग और समर्पण से कार्य करें शिक्षक: हरक सिंह

Fri, 18 May 2018 10:32 PM IST
Updated Fri, 18 May 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
पूर्ण मनोयोग और समर्पण से कार्य करें शिक्षक: हरक सिंह
कोटद्वार। राजकीय शिक्षक संघ के चतुर्थ द्विवार्षिक दो दिवसीय मंडलीय अधिवेशन का शुक्रवार को वन एवं पर्यावरण मंत्री डा. हरक सिंह रावत और लैंसडौन के विधायक दिलीप रावत ने शुभारंभ किया। मंत्री ने कहा कि राज्य की बेहतरी में शिक्षकों की अहम भूमिका है। हर कर्मचारी संगठन हड़ताल पर उतारू होना उत्तराखंड जैसे छोटे प्रदेश के लिए ठीक नहीं है।
विज्ञापन

शुक्रवार को जनता इंटर कालेज मोटाढांक में मंडलीय अधिवेशन में वन मंत्री डा. हरक सिंह रावत ने कहा कि उत्तर प्रदेश से लेकर उत्तराखंड तक करीब 25 सालों तक सड़क से लेकर सदन तक शिक्षकों की लड़ाई लड़ी है। वह स्वयं भी एक शिक्षक हैं। उन्होंने स्वीकारा कि शिक्षकों के लिए ड्रेस कोड की बाध्यता नहीं होनी चाहिए। इस संबंध में सीएम से बात की जाएगी। विशिष्ट अतिथि लैंसडौन के विधायक दिलीप रावत ने शिक्षकों को राष्ट्र निर्माता और शिल्पी बताते हुए राज्य के शैक्षिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने का आह्वान किया।
विज्ञापन

इससे पूर्व राजकीय शिक्षक संघ के मंडलीय मंत्री शिव सिंह नेगी ने शिक्षकों की लंबित समस्याओं और गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा के लक्ष्य की प्राप्ति हेतु मंत्री को ज्ञापन सौंपा। अधिवेशन में सीईओ पौड़ी मदन सिंह रावत, प्रांतीय अध्यक्ष कमल किशोर डिमरी, प्रांतीय महामंत्री सोहन सिंह माझिला, उपाध्यक्ष मुकेश प्रसाद बहुगुणा, मंडलीय अध्यक्ष रविंद्र सिंह राणा, कन्नू जोशी, जिलाध्यक्ष जयदीप रावत, मनमोहन चौहान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed