फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   घाड़ क्षेत्र में ग्रामीणों की मेहनत पर पानी फेर रहे हैं हाथी

घाड़ क्षेत्र में ग्रामीणों की मेहनत पर पानी फेर रहे हैं हाथी

Wed, 25 Apr 2018 11:00 PM IST
Updated Wed, 25 Apr 2018 11:00 PM IST
विज्ञापन
घाड़ क्षेत्र में ग्रामीणों की मेहनत पर पानी फेर रहे हैं हाथी
कोटद्वार। घाड़ क्षेत्र में हाथी की दहशत ने ग्रामीणों का जीना मुहाल कर दिया हैै। वह आए दिन गांव में धमककर लोगों की सब्जी के खेतों को चट कर रहा है। इसके कारण लोग परेशान हैं। उन्होंने हाथी की रोकथाम के लिए वन विभाग से गुहार लगाई है।
विज्ञापन

लैंसडौन वन प्रभाग की सीमा से सटी घाड़ क्षेत्र की गांव रामणी, धूराताल, पुलिंडा व बल्ली ग्राम पंचायत के लोग सब्जी उत्पादन कर अपना गुजारा करते हैं। वहां उगने वाली मूली, आलू, लहसुन, अदरक और हरी सब्जियों के अलावा पहाड़ी दाल कोटद्वार में सप्लाई होती है, लेकिन कुछ समय से इस क्षेत्र में हाथी धमककर लोगों की मेहनत पर पानी फेर रहे हैं।
विज्ञापन

स्थानीय नागरिक रमेश भंडारी, राजेंद्र सिंह नेगी, जसपाल सिंह, सुधीर सिंह व बृजमोहन सिंह ने वन विभाग पर हाथी की रोकथाम नहीं करने का आरोप लगाया। कहा कि वे विपरीत परिस्थितियों में भी बिना सरकारी मदद के सब्जी-दाल उत्पादन कर अपने परिवार का भरण पोषण करते हैं, लेकिन हाथी उनकी खेती को चट कर नष्ट कर रहे हैं। भगाने पर वे लोगों के पीछे दौड़ लगा रहे हैं। हाथी की दहशत से लोग डरे हुए हैं। उन्होंने पहले गेहूं-धान की खेती छोड़ी। अब सब्जी पर भी संकट छाने लगा है। इसके कारण उनके सामने रोजी रोटी का संकट पैदा हो गया है। कई बार वन विभाग को शिकायत करने के बाद भी हाथी को रोकने की कार्रवाई नहीं हो रही है। उधर, लैंसडौन वन प्रभाग के डीएफओ संतराम ने बताया कि घाड़ क्षेत्र में हाथी की आमद रोकने के लिए इलेक्ट्रिक फेंसिंग लगाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed