{"_id":"5ace41814f1c1b863d8b49d6","slug":"151523466625-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पालीथिन का प्रयोग करने वालों के काटे चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पालीथिन का प्रयोग करने वालों के काटे चालान
Updated Wed, 11 Apr 2018 10:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुगड्डा। नगर पालिका दुगड्डा ने बुधवार को क्षेत्र में अभियान चलाकर में पॉलिथीन, थर्माकोल और प्लास्टिक का इस्तेमाल करने वालों के चालान काटे। इस दौरान पॉलिथीन थैलियों में सामान ले जाते हुए विक्रेताओं को चेतावनी देकर छोड़ा गया। ग्रामीण क्षेत्र के लोगों ने कहा कि उन्हें पालीथिन प्रतिबंध की जानकारी नहीं है, दुकानदार उन्हें पालीथिन में ही सामान दे रहे हैं।
अधिशासी अधिकारी हर्षवर्द्धन सिंह रावत की अगुवाई में दुगड्डा शहर में प्रतिबंधित पॉलिथीन, प्लास्टिक और थर्माकोल के खिलाफ अभियान चलाया गया। इस मौके पर कई लोगों के चालान किए गए, जबकि दो दुकानदारों से अर्थदंड भी वसूला गया। अभियान के दौरान विक्रेताओं के साथ ही खरीददारों को भी पालीथिन का इस्तेमाल न करने की सलाह दी। बताया कि दुगड्डा नगर क्षेत्र को पॉलिथीन से मुक्त करने के लिए गजट नोटिफिकेशन जारी किया जा चुका है। अभियान के दौरान अधिशासी अधिकारी ने टीम के साथ व्यापारिक प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान बेखौफ पॉलिथीन में सामग्री ले जाते हुए लोगों से वार्ता की गई। उनका कहना था कि दुगड्डा नगर पालिका क्षेत्र में पॉलिथीन पर प्रतिबंध लगने की जानकारी उन्हें नहीं है। व्यापारी स्वयं ही सामान पॉलिथीन में दे रहे हैं। ग्रामीणों ने कहा कि नगर क्षेत्र से सटे ग्रामीण अंचलों में भी साइन बोर्ड लगाकर उनमें पॉलिथीन प्रतिबंध के बारे में जानकारी दी जानी चाहिए, ताकि लोग स्वयं ही इसे लेने से इंकार कर दें। पालिका की टीम में ज्योति गर्ग, संजू, कुंवर, अमित आदि शामिल थे।