फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   एमएससी प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा की तिथि में बदलाव की मांग

एमएससी प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा की तिथि में बदलाव की मांग

Sat, 09 Dec 2017 10:42 PM IST
Updated Sat, 09 Dec 2017 10:42 PM IST
विज्ञापन
एमएससी प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा की तिथि में बदलाव की मांग
लैंसडौन। अभिभावकों ने हेमवती नंदन बहुगुणा केंद्रीय गढ़वाल विश्वविद्यालय की एमएससी प्रथम सेमेस्टर की 15 दिसंबर से होने वाली परीक्षा तिथि में बदलाव की मांग की है। अभिभावकों ने उच्च शिक्षा राज्यमंत्री धन सिंह रावत और कुलपति को इस संबंध में पत्र भेजा है।
विज्ञापन

महिपाल रावत, सुरेंद्र सिंह नेगी, राजेंद्र प्रसाद और हरि प्रसाद ने कहा कि एचएनबी केंद्रीय गढ़वाल विश्वविद्यालय की एमएससी रसायन विज्ञान की प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा 15 दिसंबर से शुरू करने का कार्यक्रम विवि प्रशासन ने घोषित किया है। 15 दिसंबर को ही उत्तराखंड की यूटीईटी की परीक्षा भी होनी है। इसकी तिथि बहुत पहले घोषित हो गई थी। इसके बाद विश्वविद्यालय ने एमएससी रसायन की प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा कार्यक्रम घोषित किया है, जबकि इस विषय में अध्ययनरत बहुत से छात्रों ने यूटीईटी की परीक्षा के भी आवेदन पत्र भरे हैं। दोनों परीक्षा एक ही दिन होने के कारण इन छात्रों के समक्ष दुविधा बनी है। एक ही तिथि को परीक्षा होने के कारण इन परीक्षा केंद्रों के छात्रों को यूटीईटी की परीक्षा में शामिल होने से वंचित होना पड़ेगा। अभिभावकों ने विश्वविद्यालय की 15 दिसंबर से शुरू होने वाली परीक्षा के कार्यक्रम में जनहित में बदलाव की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed