{"_id":"59cbda814f1c1ba9538b4b0d","slug":"151506531969-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेशनल जूड़ो प्रतियोगिता में तेलंगाना में प्रतिभाग करेगी कोटद्वार की आकांक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेशनल जूड़ो प्रतियोगिता में तेलंगाना में प्रतिभाग करेगी कोटद्वार की आकांक्षा
Updated Wed, 27 Sep 2017 10:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कोटद्वार। नवयुग सीनियर सेकेंडरी पदमपुर मोटाढांक कोटद्वार की 12वीं की छात्रा आकांक्षा आगामी नवंबर माह में तेलंगाना में आयोजित नेशनल जूडो चैंपियनशिप प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेगी। आकांक्षा ने सीबीएसई नॉर्थ जोन जूडो चैंपियनशिप 2017-18 में गोल्ड मेडल जीता है।
विद्यालय की प्रबंधक शैली नेगी ने बताया कि जूडो प्रतियोगिता में शामिल होने वाली आकांक्षा कोटद्वार क्षेत्र से एक मात्र बालिका है। नार्थ जोन में गोल्ड मेडल हासिल करने के बाद वह नवंबर में तेलंगाना में आयोजित नेशनल प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने जा रही है। बताया कि सीबीएसई इंटर स्कूल नॉर्थ जोन जूडो प्रतियोगिता का आयोजन 22 से 25 सितंबर तक शंभूदयाल ग्लोबल स्कूल गाजियाबाद में हुआ था, जिसमें उत्तराखंड के अलावा दिल्ली, गाजियाबाद, मेरठ समेत कई शहरों और राज्यों के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था।