{"_id":"596655f34f1c1b51088b4767","slug":"151499878899-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लक्ष्मणझूला-कांडी मोटर मार्ग छह घंटे रहा बंद, लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लक्ष्मणझूला-कांडी मोटर मार्ग छह घंटे रहा बंद, लोग परेशान
Updated Wed, 12 Jul 2017 10:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यमकेश्वर। ब्लाक में मंगलवार रात से हो रही बारिश से मलबा आने पर लक्ष्मणझूला-कांडी मोटर मार्ग छह घंटे बंद रहा। इसके कारण राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
बुधवार सुबह करीब पांच बजे मार्ग पर खैरखाल तथा जुलेड़ी के पास पहाड़ी से भूस्खलन के कारण भारी मलबा आ गया। मोटर मार्ग के बाधित होने से ऋषिकेश से यमकेश्वर, कांडी जाने वाले, यमकेश्वर से ऋषिकेश आने वाले लोगों को और नीलकंठ आने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। मोटर मार्ग के बाधित होने से ऋषिकेश जाने वाली टैक्सियों को आधे रास्ते से ही वापस आना पड़ा। वहीं लोगों को पांच किमी का सफर पैदल तय करना पड़ा। दिन में 11 बजे लोक निर्माण विभाग ने जेसीबी मशीन लगाकर किसी प्रकार मार्ग को आवाजाही के लिए खुलवाया।
उधर, पीपलकोटी-नीलकंठ मोटर मार्ग भी मौन के समीप मलबा आने से बाधित रहा, जिससे वाहनों की आवाजाही बंद रही। मोटर मार्ग बंद होने से कांवड़ यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।