फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   142 bags illegal liquor recovered

142 पेटी अवैध शराब बरामद, दो गिरफ्तार

Tue, 21 Mar 2017 10:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कोटद्वार
ब्यूरो/अमर उजाला कोटद्वार Updated Tue, 21 Mar 2017 10:38 PM IST
विज्ञापन

 कोटद्वार। उत्तराखंड पुलिस ने अवैध शराब और मादक पदार्थों के खिलाफ मुखबिरों का जाल बिछा दिया है। मुखबिरी के आधार पर मिली पहली सूचना पर पुलिस को शहर में अवैध शराब का बड़ा जखीरा बरामद करने में कामयाबी मिली है। नजीबाबाद रोड पर शराब तस्करों के किराए के कमरे से कोतवाली पुलिस ने अंग्रेजी शराब की 142 पेटियां बरामद की हैं। पुलिस ने दो सगे भाइयों को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन

मंगलवार को कोतवाली में पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई की जानकारी देते हुए पुलिस क्षेत्राधिकारी जेआर जोशी ने बताया कि डीजीपी के निर्देश पर पूरे प्रदेश में अवैध शराब और मादक पदार्थों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसके लिए मुखबिरों का जाल बिछाया गया है। सोमवार रात पुलिस को सूचना मिली कि नजीबाबाद रोड स्थित सुखरो सूखे नाले के समीप एक मकान के भूतल में शराब का कारोबार चल रहा है। सूचना मिलते ही कोतवाल उत्तम सिंह जिमिवाल पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। मकान के अंदर बने भूतल में दो लोग शराब की बोतलें पेटियों में भर रहे थे। उनकी पहचान स्काईहिल अपार्टमेंट सिमलचौड़ निवासी अभिषेक कठैत और उसका भाई विशांत उर्फ बंटी कठैत पेटियों में शराब की बोतले भर रहे थे। पुलिस को देख दोनों भागने की कोशिश करने लगे, लेकिन पुलिस ने उन्हें मौके पर ही दबोच लिया। आरोपियों के कब्जे से 142 पेटियां अंग्रेजी शराब की बरामद की गईं। शराब तस्कर जिस भवन में रह रहे थे, वहां उनका सत्यापन भी नहीं किया गया था। इसे देखते हुए पुलिस ने भवन स्वामी अनीता कंडारी का दस हजार रुपये का चालान किया है। पुलिस ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ पूर्व में भी कोतवाली में आबकारी एक्ट में कार्रवाई हो चुकी है।       
विज्ञापन


-फोटो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed