फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   नगर में लगाएं महिला सुरक्षा और हेल्पलाइन नंबर के सूचना बोर्ड

नगर में लगाएं महिला सुरक्षा और हेल्पलाइन नंबर के सूचना बोर्ड

Fri, 08 Mar 2019 10:38 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 08 Mar 2019 10:38 PM IST
विज्ञापन
नगर में लगाएं महिला सुरक्षा और हेल्पलाइन नंबर के सूचना बोर्ड
कोटद्वार। धाद महिला सभा की ओर से मेयर हेमलता नेगी को महिला सुरक्षा एवं स्वच्छता संबंधी ज्ञापन सौंपा गया। इसमें मेयर से नगर निगम कोटद्वार के मुख्य स्थानों पर महिला सुरक्षा संबंधी और हेल्पलाइन नंबर प्रदर्शित करने वाले होर्डिंस लगवाने की मांग की गई है।
विज्ञापन

शुक्रवार को धाद महिला सभा कोटद्वार की प्रभारी माधुरी रावत की अगुवाई में महिलाओं के एक प्रतिनिधिमंडल ने मेयर हेमलता नेगी से मुलाकात की और ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कहा कि महिला सुरक्षा को लेकर जहां पूरे देश में कार्य किए जा रहे हैं, वहीं नगर निगम को भी इस बारे में अपनी पहल करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि लोगों को महिला सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के लिए शहर के मुख्य स्थानों पर महिला सुरक्षा और महिला हेल्पलाइन नंबर प्रदर्शित करते होर्डिंस लगाने चाहिए ताकि महिलाएं जरूरत पड़ने पर महिला हेल्पलाइन की मदद ले सकें। उन्होंने कहा कि महिलाओं के लिए कोटद्वार बाजार में दो अलग-अलग जगहों पर महिला शौचालय होने चाहिए। उन्होंने बालिका विद्यालयों और महिला शौचालयों में निशुल्क सैनेटरी वेंडिंग मशीन लगवाने की मांग की है। ज्ञापन सौंपने वालों में धाद महिला सभा की उपाध्यक्ष अनुभा गुप्ता, उषा शर्मा, संपूर्णा बिंजोला, लक्ष्मी रावत व वर्षा थपलियाल आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन


-फोटो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed