{"_id":"5bf6de21bdec2241a73a6bf6","slug":"141542905377-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वार्ड नंबर-11 के पार्षद प्रत्याशियों ने उठाई पुनर्मतदान की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वार्ड नंबर-11 के पार्षद प्रत्याशियों ने उठाई पुनर्मतदान की मांग
Updated Thu, 22 Nov 2018 10:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटद्वार। वार्ड नंबर-11 झंडाचौक, बद्रीनाथ मार्ग से चुनाव लड़े चार पार्षद प्रत्याशियों ने लोकतंत्र और लोक हित में उनके वार्ड में पुनर्मतदान कराने की मांग की है।
बृहस्पतिवार को वार्ड नंबर-11 से चुनाव लड़े पार्षद प्रत्याशी तहसील पहुंचे। यहां उन्होंने उपजिलाधिकारी/रिटर्निंग अधिकारी के माध्यम से मुख्य राज्य निर्वाचन अधिकारी को ज्ञापन भेजा। ज्ञापन में कहा गया कि गत 18 नवंबर को हुए मतदान के दौरान कोटद्वार नगर निगम के वार्ड नंबर-11 के मॉडल मांटेसरी स्कूल स्थित मतदान केंद्र में दो बूथ बनाए गए थे। इसमें कुल 1160 मतदाताओं ने मतदान किया। लेकिन 20 नवंबर को राजकीय महाविद्यालय में हुई मतगणना में 1156 मतों की गणना की गई। प्रत्याशियों द्वारा आपत्ति दर्ज कराने के बावजूद रिटर्निंग अधिकारी ने पीठासीन अधिकारी के हस्ताक्षर न होने के कारण 40 मतपत्रों को रद्द कर दिया, जबकि इस वार्ड में जीत का अंतर मात्र 31 वोट का ही है। ज्ञापन में संवैधानिक परिपेक्ष्य में पुनर्मतदान की मांग की गई। ज्ञापन प्रेषित करने वाले प्रत्याशियों में भाजपा के विवेक अग्रवाल, महेश नेगी, विकास माहेश्वरी व दीपक आदि शामिल रहे।
-फोटो