{"_id":"5b803ec342c792464429e947","slug":"141535131331-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उद्घाटन मैच में उतरकाशी ने चमोली को हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उद्घाटन मैच में उतरकाशी ने चमोली को हराया
Updated Fri, 24 Aug 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
कोटद्वार। उत्तराखंड कबड्डी एसोसिएशन के तत्वावधान में शुक्रवार को कोटद्वार में राज्यस्तरीय 17वीं सब जूनियर बालक/बालिका कबड्डी प्रतियोगिता प्रारंभ हो गई है। उद्घाटन मैच में उत्तरकाशी ने चमोली की टीम को पराजित किया। बारिश के कारण प्रतियोगिता का आयोजन मालवीय उद्यान के बजाय पटेल मार्ग स्थित गुरुनानक वेडिंग प्वाइंट परिसर में किया गया।
प्रतियोगिता का शुभारंभ बतौर मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी, विशिष्ट अतिथि संजय मित्तल ने किया। बालक वर्ग में हुए उद्घाटन मैच में उत्तरकाशी ने चमोली को 33-10 के अंतर से पराजित किया। उधमसिंह नगर ने पौड़ी को 23-16, देहरादून ने नैनीताल को 26-21, हरिद्वार ने उत्तरकाशी को 33-12, पौड़ी ने रुद्रप्रयाग को 30-26 के अंतर से हराया। बालिका वर्ग में हरिद्वार ने टिहरी को 22-01, देहरादून ने पौड़ी को 25-18, उधमसिंह नगर ने उत्तरकाशी को 35-09, पौड़ी ने टिहरी को 33-13, हरिद्वार ने देहरादून को 34-24 के अंतर से पराजित किया। प्रतियोगिता में बालक वर्ग में 11 और बालिका वर्ग में सात टीमें प्रतिभाग कर रही हैं।
इस मौके पर पूर्व ब्लॉक प्रमुख गीता नेगी, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष रंजना रावत, गीता सिंह, प्रीति नेगी, प्रधानाचार्य गिरिराज सिंह रावत, केके जोशी, विवेकानंद, वसीम अहमद, हेमेंद्र सिंह, रक्षित रावत, रोहित, विकास बिष्ट व लक्ष्मण आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
फोटो