{"_id":"5b2a8b684f1c1bf36e8b8f18","slug":"141529514856-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वन विभाग पर भड़के लालढांग क्षेत्र के ग्रामीण, प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वन विभाग पर भड़के लालढांग क्षेत्र के ग्रामीण, प्रदर्शन
Updated Wed, 20 Jun 2018 11:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटद्वार/लालढांग। लालढांग-चिलरखाल मोटर मार्ग के तीन किमी सड़क के डामरीकरण का कार्य रुकवाने के विरोध में लालढांग क्षेत्र के ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने वन विभाग पर विकास कार्यों में रोड़ा अटकाने का आरोप लगाया। कहा कि लालढांग-चिलरखाल मार्ग के प्रथम तीन किमी सड़क पर लोनिवि दुगड्डा रोड़ी डालने के बाद डामरीकरण का कार्य कर रहा था, जिसे वन विभाग ने रुकवा दिया है। ग्रामीणों ने वन विभाग को दो दिन का अल्टीमेटम देते हुए मसले पर डीएफओ से वार्ता कराने की मांग की।
लालढांग, रसूलपुर और चमरिया के ग्रामीणों ने लालढांग वन विभाग के चेक पोस्ट के समक्ष वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया। कहा कि लोनिवि दुगड्डा लालढांग-चिलरखाल मोटर मार्ग के तीन किमी क्षेत्र में रोड़ी डालकर डामरीकरण करवा रहा था, जिसे वन विभाग ने रोक दिया है। कहा कि वन विभाग के कारण जहां सड़क का डामरीकरण का कार्य रुक गया है, वहीं लोगों केे घरों में सड़क की धूल, मिट्टी जा रही है। प्रदर्शनकारियों में पंकज चमोली, कमलेश द्विवेदी, गोपाल भट्ट, लक्ष्मी भट्ट, रजनी नेगी, उषा देवी, दीपा अधिकारी, तुलसी देवी, रजनी रावत, कुंती देवी, सुनीता देवी, सावित्री देवी, प्रभा देवी, राजकुमारी, पुष्पा देवी आदि शामिल रहे।