{"_id":"5af5d4204f1c1bcf408b477d","slug":"141526060064-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मकान और जमीन हड़पने की जांच की मांग को लेकर अनशन पर बैठा बुजुर्ग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मकान और जमीन हड़पने की जांच की मांग को लेकर अनशन पर बैठा बुजुर्ग
Updated Fri, 11 May 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मकान हड़पने की जांच को लेकर अनशन
कोटद्वार। पैतृक मकान और जमीन हड़पने की जांच की मांग को लेकर सिताबपुर निवासी बुजुर्ग दिनेश चंद्र डबराल ने शनिवार से कोटद्वार तहसील में अनशन शुरू कर दिया है। अनशनकारी ने उसकी पत्नी के साथ मारपीट करने वालों पर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। कहा कि वह इस मामले को लेकर लगातार पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों को पत्र लिख रहा है, लेकिन पुलिस की ओर से कोई कार्रवाई न होने पर उन्हें अनशन जैसा कदम उठाने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है।
अनशनकारी दिनेश चंद्र डबराल ने जिलाधिकारी पौड़ी को एक पत्र भी लिखा है। इसमें कोटद्वार भाबर के नंदपुर गांव में उनके भाई द्वारा उनके हिस्से की पैैतृक जमीन और मकान हड़पने की बात कही गई है। कहा कि उसके छोटे भाई ने एक स्टांप पर जमीन और मकान बेचने की बात कही है, जो सरासर गलत है। कहा कि वह जीवन पर्यंत दिल्ली में नौकरी और इसके बाद व्यवसाय करते रहे। वर्ष 2005 में सिलिंग के बाद उनका व्यवसाय ठप हो गया तो उन्होंने घर की सुध ली। यहां उनके पीछे उनकी जमीन और मकान हड़पने की साजिश रची गई। कहा कि उनकी पत्नी जब घर आई तो उसके साथ भी दुर्व्यवहार कर मारपीट की गई। इसकी शिकायत पुलिस प्रशासन के अधिकारियों से की गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।
-फोटो