{"_id":"5ae5ff504f1c1b46098b71e1","slug":"141525022544-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब की दुकान के विरोध में सड़क पर उतरे बिलखेत के ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शराब की दुकान के विरोध में सड़क पर उतरे बिलखेत के ग्रामीण
Updated Sun, 29 Apr 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सतपुली। नयारघाटी क्षेत्र के बिलखेत गांव में शराब की दुकान खोले जाने से आक्रोशित ग्रामीणों ने प्रशासन के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। उन्होंने सड़क पर रैली निकालकर शासन-प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। चेताया कि गांव में शराब की दुकान खोले जाने पर क्षेत्रीय जनता उग्र आंदोलन करेगी।
रविवार को बिलखेत गांव में प्रशासन द्वारा शराब की नई दुकान आवंटित किए जाने की सूचना मिलते ही ग्रामीण भड़क गए। उन्होंने गांव में एकत्र होकर हाथ में शराब विरोधी तिख्तियां लेकर शराब की दुकान के खिलाफ नारेबाजी करते हुए रैली निकाली। इस अवसर पर ग्रामीणों ने शासन-प्रशासन पर गांव का माहौल खराब करने का आरोप लगाया। यहां पर आदर्श इंटर कालेज और प्राथमिक विद्यालय के सामने शराब की दुकान खोलकर प्रशासन युवाओं को नशे की ओर धकेलना चाहता है। उन्होंने डीएम और क्षेत्रीय विधायक को ज्ञापन भेजकर बिलखेत गांव में शराब का ठेका नहीं खोलने की मांग की। ऐसा नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी। इस अवसर पर सुषमा देवी, कांति देवी, बीना देवी, रमेश चंद्र, प्रभाकर नैथानी, विद्या दत्त नैथानी, संतोष नैथानी, उषा देवी व सरोजनी देवी आदि मौजूद थे।
-फोटो