फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   क ्वाश्रम को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मिलेगी पहचान: डा. हरक

क ्वाश्रम को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मिलेगी पहचान: डा. हरक

Sun, 01 Apr 2018 10:48 PM IST
Updated Sun, 01 Apr 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
क ्वाश्रम को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मिलेगी पहचान: डा. हरक
कोटद्वार। वैदिक आश्रम गुरुकुल महाविद्यालय कण्वाश्रम का स्वर्ण जयंती समारोह धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में योग सेवकों ने योग साधना की और पहलवानों ने कुश्ती में अपना दमखम दिखाया। इसमें गढ़वाल कुश्ती में राहुल कण्वाश्रम ने जीत हासिल की। इस मौके पर वन मंत्री हरक सिंह रावत ने कहा कि कण्वाश्रम को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिलेगी।
विज्ञापन

रविवार को कण्वाश्रम स्थित गुरुकुल महाविद्यालय में आयोजित स्वर्ण जयंती समारोह में महाविद्यालय के संस्थापक योगीराज विश्वपाल जयंत ने मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री डा. सत्यपाल सिंह, वन एवं पर्यावरण मंत्री डा. हरक सिंह रावत व परमार्थ निकेतन के अध्यक्ष स्वामी चिदानंद को सम्मोानित किया गया। केंद्रीय मंत्री डा. सत्यपाल सिंह ने कहा कि उत्तराखंड की प्रत्येक भूमि को देवभूमि ही माना जाता है। कहा कि भरत की जन्म स्थली और कण्व ऋषि की तपस्थली कण्वाश्रम का विकास करना जरूरी है। वन एवं पर्यावरण मंत्री डा. हरक सिंह रावत ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा भरत जन्म स्थली कण्वाश्रम का चहुंमुखी विकास किया जा रहा है। इससे जल्द ही कण्वाश्रम को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिलेगी। उन्होंने महाविद्यालय को पांच लाख रुपये की धनराशि दी।
विज्ञापन

कार्यक्रम में भारत स्वामिमान न्यास के योग सेवकों द्वारा योग साधना की प्रस्तुति दी गई। इस दौरान योग प्रतियोगिता में श्वेता शर्मा ने प्रथम, महक घिल्डियाल ने द्वितीय और तनीशा रावत ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। उन्हें मेडल देकर सम्मानित किया गया। वहीं, कुश्ती प्रतियोगिता के गढ़वाल केसरी में कदम (कण्वाश्रम) और गढ़वाल कुश्ती में राहुल (कण्वाश्रम) ने जीत हासिल की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर संस्थापक डा. योगीराज विश्वपाल जयंत, भाजपा जिला अध्यक्ष शैलेंद्र बिष्ट, भाजपा के बिजनौर जिला अध्यक्ष राजीव सिसौदिया, निवर्तमान नगर पालिकाध्यक्ष रश्मि राणा, एसडीएम राकेश तिवारी, सीओ जोधराम जोशी, प्राचार्य यशवीर सिंह, प्रबंधक नरेश कुमार, इंदु सिंह, संयोजक आदित्य आर्य, राजेश राजपूत, अमित सजवाण व सतीश गौड़ आदि मौजूद रहे।

-फोटो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed